Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

UK में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी, करीब 300 उड़ानें रद्द

ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी के चलते करीब 300 उड़ानें रद्द हो गईं। Heathrow, Stansted समेत कई एयरपोर्ट्स पर उड़ानें प्रभावित हुई हैं।
UK में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी, करीब 300 उड़ानें रद्द
UK में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी

ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण मंगलवार को हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। फ्लाइट मॉनिटरिंग वेबसाइट जानकारी के मुताबिक तकनीकी समस्या के चलते करीब 300 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। ब्रिटेन की National Air Traffic Services (NATS) ने बताया कि उसके फ्लाइट प्रोसेसिंग सिस्टम में आई तकनीकी दिक्कत को दूर करने के लिए इंजीनियर तत्काल काम कर रहे हैं। NATS के अनुसार उड़ानें अभी भी संचालित हो रही हैं और ब्रिटेन का एयरस्पेस खुला है लेकिन स्थिति सामान्य होने में कुछ समय लग सकता है।

कई एयरलाइंस और एयरपोर्ट प्रभावित

जानकारी के मुताबिक तकनीकी समस्या का असर कई एयरलाइंस की उड़ानों पर पड़ा है। इनमें British Airways और EasyJet भी शामिल हैं। लंदन के Heathrow और Stansted Airport के अलावा Manchester, Birmingham और Scotland के कई एयरपोर्ट्स ने भी उड़ानों के संचालन में परेशानी की जानकारी दी। एयरपोर्ट्स ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी एयरलाइन से फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें।

ये भी पढ़ें: दिल्ली से लखनऊ आ रही फ्लाइट की लैंडिंग टली, राहुल गांधी भी थे सवार

आने वाली उड़ानों पर असर नहीं

शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस तकनीकी खराबी का असर मुख्य रूप से रवाना होने वाली उड़ानों पर पड़ा है। वहीं, आने वाली उड़ानों पर फिलहाल कोई बड़ा असर दिखाई नहीं दिया। NATS ने कहा है कि तकनीकी समस्या को जल्द से जल्द ठीक कर सामान्य संचालन बहाल करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, सिस्टम में आई इस दिक्कत की वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts