उज्जैन: सीएम डॉ. मोहन यादव ने विकास कार्यों का लिया जायजा, बोले- आपसी सहयोग से हो रहा विकास

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को उज्जैन पहुंचकर शहर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कंठाल चौराहे से सती गेट और छोटा सराफा तक चल रहे मार्ग चौड़ीकरण कार्य की प्रगति देखी। शाही सवारी के प्रस्तावित मार्ग को देखते हुए सीएम ने निर्माण एजेंसी के इंजीनियरों से काम की जानकारी ली।
उज्जैन: सीएम डॉ. मोहन यादव ने विकास कार्यों का लिया जायजा, बोले- आपसी सहयोग से हो रहा विकास
सीएम डॉ. मोहन यादव ने विकास कार्यों का लिया जायजा

उज्जैन। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन के विकास में जनता की भागीदारी बेहद अहम है। कई रहवासियों और दुकानदारों ने मार्ग चौड़ीकरण के लिए स्वेच्छा से अपने मकान और दुकानों के हिस्से हटाए हैं। उन्होंने इसे सरकार के संकल्प के साथ जनता के संकल्प के जुड़ने की मिसाल बताया। सिंहस्थ-2028 से पहले उज्जैन को आकर्षक और स्वर्णिम शहर बनाने की दिशा में विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।

'जनता के सहयोग से हो रहा विकास'

स्थानीय रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुष्पमाला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों के दौरान कुछ समय के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा, लेकिन इसके बाद शहर का स्वरूप बेहद आकर्षक नजर आएगा। उन्होंने सभी समाज और धर्मों के लोगों से उज्जैन के बेहतर भविष्य के लिए मिल रहे सहयोग पर आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का सहयोग शहर के विकास को नई गति दे रहा है।

ये भी पढ़ें: लॉयल हो तो DNA टेस्ट कराने में क्या दिक्कत? तलाक केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

410 मीटर मार्ग का किया जा रहा चौड़ीकरण

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत कंठाल चौराहे से छत्री चौक तक करीब 410 मीटर लंबे मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। इसमें करीब 310 मीटर हिस्से में पीसीसी सड़क का काम पूरा हो चुका है। कंठाल चौराहे पर करीब 500 वर्ग मीटर क्षेत्र में पेवर ब्लॉक लगाकर सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही प्राचीन सती माता द्वार के विकास और सौंदर्यीकरण का काम भी प्रस्तावित है।

Breaking News

विकास की डिजाइन का भी किया निरीक्षण 

मुख्यमंत्री ने कंठाल चौराहा और सती माता द्वार के प्रस्तावित विकास की डिजाइन देखी और अधिकारियों से जरूरी जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर इंजीनियरों से भी चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राजा विक्रमादित्य और बाबा महाकाल की नगरी का बदलता स्वरूप आने वाले समय में लोगों को आकर्षित करेगा। यह सिंहस्थ-2028 से पहले उज्जैन को स्वर्णिम शहर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

ये भी पढ़ें: बेगमगंज में जिला स्तरीय शालेय टेबल टेनिस और बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

सीएम मोहन यादव ने चिंताहरण गणेश के किए दर्शन

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान श्री चिंताहरण गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इससे पहले उन्होंने निर्माणाधीन कलेक्टर कार्यालय भवन का भी निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की स्थिति जानी। शाही सवारी का मार्ग भी इसी क्षेत्र से गुजरने वाला है, इसलिए मार्ग चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के काम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विकास कार्यों को तय योजना के अनुसार आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts