Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत! पुराना MG रोड थाना भवन जमींदोज, 15 दिन में बनेगा 15 फीट चौड़ा लेफ्ट टर्न

इंदौर में पुराने MG रोड थाना भवन को तोड़ने का काम लगभग पूरा हो गया है। नगर निगम यहां 15 फीट चौड़ा लेफ्ट टर्न बनाएगा। अगले 10 से 15 दिनों में निर्माण शुरू होने की तैयारी है। इससे शिवाजी मार्केट और निगम की ओर से आने वाले वाहन सीधे MG रोड पहुंच सकेंगे। मृगनयनी चौराहे पर ट्रैफिक का दबाव और जाम कम होने की उम्मीद है।
इंदौर में ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत! पुराना MG रोड थाना भवन जमींदोज, 15 दिन में बनेगा 15 फीट चौड़ा लेफ्ट टर्न
AI GENERATED

इंदौर। शहर के व्यस्ततम MG रोड और मृगनयनी चौराहे पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से वाहन चालकों को जल्द राहत मिलने वाली है। लंबे समय से अटके पुराने MG रोड थाना भवन को तोड़ने का काम अब लगभग पूरा हो चुका है। नगर निगम ने यहां यातायात को सुगम बनाने के लिए 15 फीट चौड़ा नया लेफ्ट टर्न तैयार करने की योजना बनाई है। अधिकारियों के मुताबिक अगले 10 से 15 दिनों में इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस नए रास्ते के बनने से शिवाजी मार्केट और नगर निगम की ओर से आने वाले वाहन चालक सीधे मृगनयनी चौराहे से MG रोड की तरफ निकल सकेंगे।

ये भी पढ़ें: 500 रुपए की दिहाड़ी वाला मिस्त्री बना स्टार! 'ग्राउट भर देंगे' Reel ने बदली किस्मत; अब Shadi.com के साथ कर रहा कोलैबोरेशन

कई साल से अटका था थाना भवन तोड़ने का मामला

मृगनयनी चौराहे को व्यवस्थित और सुंदर बनाने की योजना के तहत नगर निगम ने पुराने MG रोड थाने की जगह का उपयोग करने की तैयारी की थी। इसके लिए सरकारी स्कूल की जमीन पर नगर निगम के समीप नया थाना भवन बनाया गया, जहां अब थाने का संचालन हो रहा है। इसके बाद पुराने थाना भवन को हटाने की योजना बनाई गई, लेकिन ठेकेदारों से सहमति नहीं बनने के कारण मामला कई साल तक अटका रहा।नगर निगम ने पहले कुछ ठेकेदारों से भवन तोड़ने को लेकर चर्चा की थी, लेकिन उनके द्वारा बताई गई राशि पर सहमति नहीं बन पाई। इसके चलते पुराने भवन को हटाने का काम आगे नहीं बढ़ सका। अब कुछ दिनों पहले निगम ने एक एजेंसी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी और भवन तोड़ने का काम शुरू कराया। फिलहाल भवन का अधिकांश हिस्सा हटाया जा चुका है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली से बिहार जाना हुआ आसान, 13 शहरों के लिए 18 रूट पर दौड़ेंगी सरकारी बसें

15 फीट चौड़ा होगा नया लेफ्ट टर्न

पुराने थाना भवन को हटाने के बाद नगर निगम को यहां पर्याप्त जगह मिल रही है। इसी जमीन का उपयोग कर मंदिर के समीप से मृगनयनी चौराहे के सामने MG रोड तक करीब 15 फीट चौड़ा लेफ्ट टर्न बनाया जाएगा। निगम अधिकारियों के अनुसार निर्माण के लिए एजेंसी भी तय कर दी गई है और जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।योजना के मुताबिक पुराने थाने की जमीन के जिस हिस्से में सड़क बनाई जाएगी, वहां से वाहन सीधे MG रोड की ओर निकल सकेंगे। बाकी बची जमीन पर बाउंड्रीवॉल बनाई जाएगी, ताकि जगह का व्यवस्थित उपयोग किया जा सके।

ये भी पढ़ें: California Earthquake: कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता का भूकंप, 40 से ज्यादा आफ्टरशॉक्स; रिफाइनरी से उठा धुआं

शिवाजी मार्केट से आने वालों को नहीं फंसना पड़ेगा ट्रैफिक में

फिलहाल शिवाजी मार्केट और नगर निगम की ओर से आने वाले वाहन चालकों को मृगनयनी चौराहे पर पहुंचकर ट्रैफिक सिग्नल और वाहनों की भीड़ के बीच से रास्ता निकालना पड़ता है। कई बार चौराहे पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बन जाती है।नया लेफ्ट टर्न बनने के बाद वाहन चालकों को चौराहे पर अतिरिक्त इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वे निर्धारित रास्ते से सीधे MG रोड की ओर जा सकेंगे। इससे चौराहे पर वाहनों का दबाव कम होने और ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: झारखंड में भीषण सड़क हादसा, राजरप्पा मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की मौत; PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

मृगनयनी चौराहे को व्यवस्थित करने की कवायद

नगर निगम की इस योजना का उद्देश्य केवल पुराने थाना भवन को हटाना नहीं, बल्कि मृगनयनी चौराहे की यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाना है। लेफ्ट टर्न तैयार होने के बाद यहां वाहन संचालन अधिक सुगम हो सकेगा। अब लोगों की नजरें निर्माण कार्य शुरू होने और तय समय में इसे पूरा करने पर रहेंगी।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

Latest Posts