Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में गर्मी से पहले पानी का इंतजाम! 15 जनवरी से यशवंत सागर में छोड़ा जाएगा नर्मदा का पानी

इंदौर में गर्मियों के संभावित जलसंकट से निपटने के लिए नगर निगम 15 जनवरी से नर्मदा-गंभीर लिंक योजना के जरिए यशवंत सागर में पानी छोड़ेगा। NVDA ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 19 फीट क्षमता वाले तालाब में फिलहाल करीब 15 फीट पानी है। इससे पश्चिमी इंदौर के करीब डेढ़ लाख घरों को राहत मिलने की उम्मीद है।
इंदौर में गर्मी से पहले पानी का इंतजाम! 15 जनवरी से यशवंत सागर में छोड़ा जाएगा नर्मदा का पानी

इंदौर। इस बार कम बारिश के कारण गर्मियों में शहर के बड़े हिस्से में जलसंकट गहराने की आशंका है। खासकर पश्चिमी इंदौर के रहवासियों को पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े, इसके लिए नगर निगम ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। गर्मियों में पानी की जरूरत पूरी करने के लिए अब यशवंत सागर को नर्मदा के पानी से भरने की योजना बनाई गई है। इसके तहत 15 जनवरी से नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के माध्यम से यशवंत सागर में पानी छोड़ा जाएगा। नगर निगम के इस प्रस्ताव को नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (NVDA) ने मंजूरी दे दी है।

ये भी पढ़ें: Mann Ki Baat 140th Episode: PM मोदी ने नशा मुक्त युवा अभियान, संचार साथी और भारतीय कला पर की बात

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि यशवंत सागर तक नर्मदा का पानी पहुंचाने के लिए पहले से ही नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना की पाइपलाइन उपलब्ध है। इसी पाइपलाइन के जरिए तालाब में पानी पहुंचाया जाएगा। जनवरी और फरवरी के दौरान तालाब में पानी भरने की योजना है, ताकि गर्मियों में जब शहर में पानी की मांग बढ़े तो पश्चिमी क्षेत्र को पर्याप्त जलापूर्ति की जा सके।

ये भी पढ़ें: धनंजय सिंह की बुलेटप्रूफ गाड़ी में दिखे सलमान खान, गाड़ी ने खींचा ध्यान, जानिए पूरा मामला

19 फीट की क्षमता, अभी सिर्फ 15 फीट पानी

यशवंत सागर इंदौर के प्रमुख जलस्रोतों में शामिल है। इसकी अधिकतम जल संग्रहण क्षमता 19 फीट है, लेकिन फिलहाल तालाब में करीब 15 फीट पानी ही बचा है। तालाब से रोजाना पानी की निकासी जारी है। ऐसे में यदि आने वाले दिनों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंचाया गया तो इसका जलस्तर और नीचे जा सकता है।कम बारिश के कारण इस बार यशवंत सागर में पानी की आवक भी प्रभावित हुई है। इसी वजह से गर्मियों में पश्चिमी इंदौर के बड़े हिस्से में जलापूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही थी। नगर निगम अब नर्मदा के पानी से तालाब को भरकर इस संभावित संकट को पहले ही टालने की कोशिश में जुटा है।

ये भी पढ़ें: इंदौर में 33 अस्पतालों के अवैध कारोबार की जांच में किसने लगाया ब्रेक? रिकॉर्ड नहीं मिलने पर CMHO के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

डेढ़ लाख घरों की जलापूर्ति को मिलेगी राहत

यशवंत सागर से पश्चिमी इंदौर की छह प्रमुख पानी की टंकियों के माध्यम से रहवासी क्षेत्रों में जलप्रदाय किया जाता है। पूर्व में प्रकाशित रिपोर्टों के मुताबिक, इस तालाब से करीब 30 एमएलडी पानी की आपूर्ति होती है। पश्चिमी इंदौर के करीब डेढ़ लाख घरों की जलापूर्ति किसी न किसी रूप में इस जलस्रोत पर निर्भर है।ऐसे में गर्मियों से पहले यशवंत सागर में नर्मदा का पानी पहुंचाने की योजना को काफी अहम माना जा रहा है। यदि योजना के मुताबिक पानी भरने का काम पूरा हो जाता है तो गर्मी के दिनों में पश्चिमी क्षेत्र के लोगों को पानी की कमी से बड़ी राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: Kevin Pietersen बने फुलेरा गांव के देसी बाबू! बनराकस-दामाद जी के साथ शेयर की तस्वीर; 3 दिसंबर को रिलीज होगा 'Panchayat Season 5'

बिलावली तालाब को भरने की योजना पर फिलहाल ब्रेक

नगर निगम ने यशवंत सागर के साथ बिलावली तालाब को भी नर्मदा के पानी से भरने की संभावना पर विचार किया था। इसके लिए तकनीकी सर्वे भी कराया गया। हालांकि, सर्वे में सामने आया कि बिलावली तक पानी पहुंचाने के लिए अलग से पाइपलाइन बिछाने के साथ नया स्ट्रक्चर भी तैयार करना होगा।इसके अलावा राऊ तालाब से बिलावली तक पानी पहुंचाने के विकल्प पर भी विचार किया गया था, लेकिन विशेषज्ञों ने इसे फिलहाल व्यावहारिक नहीं माना। इसकी प्रमुख वजह परियोजना की अधिक लागत और पानी का दबाव कम रहने की आशंका बताई गई है। ऐसे में बिलावली तालाब को भरने की योजना पर अभी आगे काम नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 35 शहरों में 15 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा, 11 शहरों में कड़ाके की ठंड; IMD का अलर्ट जारी

यशवंत सागर पर इसलिए बढ़ा निगम का फोकस

बिलावली तालाब तक पानी पहुंचाने में तकनीकी अड़चनें सामने आने के बाद फिलहाल नगर निगम का पूरा ध्यान यशवंत सागर पर है। यहां नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना की पाइपलाइन पहले से मौजूद है। ऐसे में नई पाइपलाइन और बड़े निर्माण कार्य की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसी व्यवस्था का इस्तेमाल कर तालाब में पानी पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।महापौर पुष्यमित्र भार्गव के मुताबिक, गर्मियों में संभावित जलसंकट से निपटने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। नगर निगम की कोशिश है कि गर्मी शुरू होने से पहले यशवंत सागर में पर्याप्त पानी उपलब्ध रहे, ताकि पश्चिमी इंदौर की जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित न हो।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

Latest Posts