उज्जैन: सीएम डॉ. मोहन यादव ने विकास कार्यों का लिया जायजा, बोले- आपसी सहयोग से हो रहा विकास
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को उज्जैन पहुंचकर शहर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कंठाल चौराहे से सती गेट और छोटा सराफा तक चल रहे मार्ग चौड़ीकरण कार्य की प्रगति देखी। शाही सवारी के प्रस्तावित मार्ग को देखते हुए सीएम ने निर्माण एजेंसी के इंजीनियरों से काम की जानकारी ली।
Rohit Sharma
20 Aug 2026


























