PlayBreaking News

ट्रंप की पसंदीदा लाल टाई का राज क्या है :कहां बनती है और कितनी महंगी पड़ सकती है?

अमेरिकी राष्ट्रपति होने के बावजूद ट्रंप के निजी कपड़ों का खर्च सरकार नहीं उठाती। राष्ट्रपति के व्यक्तिगत परिधानों और फैशन संबंधी खर्चों का भुगतान उन्हें खुद करना होता है। आधिकारिक कार्यक्रमों में पहने जाने वाले सूट और टाई भी उनकी निजी संपत्ति माने जाते हैं।
Follow on Google News
कहां बनती है और कितनी महंगी पड़ सकती है?

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहचान सिर्फ उनके बयानों या फैसलों से नहीं, बल्कि उनकी खास पहनावे की शैली से भी जुड़ी है। चाहे चुनावी रैली हो, व्हाइट हाउस का कार्यक्रम या अंतरराष्ट्रीय मंच, ट्रंप अक्सर लाल रंग की लंबी टाई, सफेद शर्ट और नीले सूट में नजर आते हैं। उनकी यह शैली अब उनकी राजनीतिक और व्यक्तिगत ब्रांडिंग का हिस्सा बन चुकी है।

लाल टाई के पीछे क्या है वजह?

विशेषज्ञों के मुताबिक लाल रंग शक्ति, आत्मविश्वास, नेतृत्व और प्रभुत्व का प्रतीक माना जाता है। ट्रंप खुद को एक मजबूत और निर्णायक नेता के रूप में पेश करते हैं। ऐसे में लाल टाई उनकी इसी छवि को मजबूत करने का काम करती है।

इसके अलावा लाल टाई, सफेद शर्ट और नीला सूट अमेरिकी राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से मेल खाते हैं। इससे उनकी राष्ट्रवादी और अमेरिका फर्स्ट वाली छवि को भी बल मिलता है।

यह भी पढ़ें: ब्रिटेन में 100 साल पुराने भारतीय रेस्टोरेंट पर बढ़ा बंद होने का खतरा! लीज खत्म, जानें क्या है पूरा विवाद?

ट्रंप की टाई क्यों होती है इतनी लंबी?

ट्रंप की लंबी टाई भी अक्सर चर्चा का विषय बनती है। आमतौर पर टाई कमर तक रहती है, लेकिन ट्रंप की टाई कई बार बेल्ट लाइन से भी नीचे तक पहुंच जाती है। फैशन विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप ने इसे अपनी अलग पहचान बना लिया है। कई तस्वीरों में टाई का छोटा हिस्सा पीछे के लूप तक नहीं पहुंच पाता, इसलिए उसे टेप से चिपकाने तक की बातें सामने आ चुकी हैं। यही वजह है कि उनकी टाई का स्टाइल दुनिया भर में चर्चा का विषय बन जाता है।

कहां तैयार होती है टाई और सूट

  1. उनकी टाई मुख्य रूप से इटली और चीन में बनती हैं।
  2. ट्रंप के कई सूट इटली, मेक्सिको और वियतनाम में तैयार होते हैं।
  3. उनकी शर्ट और फैशन एक्सेसरीज पर अक्सर मेड इन चाइना या इमपोर्टेड का टैग देखा गया है।
  4. उनकी बेटी इवांका ट्रंप की फैशन लाइन भी विदेशी फैक्ट्रियों में निर्मित होती रही है।
  5. ट्रंप के कपड़ों का खर्च कौन उठाता है

यह भी पढ़ें: ट्रंप बोले- 'It's Signed'! अमेरिका-ईरान डील पर लगी मुहर, ट्रंप और पेजेश्कियान ने MoU पर किए साइन

अमेरिकी राष्ट्रपति होने के बावजूद ट्रंप के निजी कपड़ों का खर्च सरकार नहीं उठाती। राष्ट्रपति के व्यक्तिगत परिधानों और फैशन संबंधी खर्चों का भुगतान उन्हें खुद करना होता है। आधिकारिक कार्यक्रमों में पहने जाने वाले सूट और टाई भी उनकी निजी संपत्ति माने जाते हैं।

टाई का इतिहास भी रोचक

टाई की शुरुआत 17वीं शताब्दी में क्रोएशियाई सैनिकों द्वारा पहने जाने वाले "क्रावैट" से हुई थी। फ्रांस के राजा लुई चौदहवें को यह शैली पसंद आई और धीरे-धीरे यह पूरे यूरोप में फैल गई। 19वीं शताब्दी तक यह आधुनिक टाई का रूप ले चुकी थी और बाद में दुनिया भर के औपचारिक परिधानों का अहम हिस्सा बन गई।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts