Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

टमाटर में लगी आग!चोइथराम मंडी में 1200 रुपए कैरेट तक पहुंचे दाम, लहसुन-प्याज समेत कई सब्जियां भी महंगी

चोइथराम मंडी में टमाटर के दाम 1200 रुपए प्रति कैरेट तक पहुंचने से उपभोक्ताओं की जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है। लहसुन और प्याज समेत कई अन्य सब्जियां भी महंगी हो गई हैं जिससे रसोई का बजट हिल गया है।
चोइथराम मंडी में 1200 रुपए कैरेट तक पहुंचे दाम, लहसुन-प्याज समेत कई सब्जियां भी महंगी
AI Generated Image

इंदौर की देवी अहिल्याबाई होल्कर सब्जी मंडी (चोइथराम मंडी) में टमाटर के दामों में अचानक बड़ी तेजी देखने को मिली है। एक दिन पहले तक 400 से 500 रुपये प्रति कैरेट बिकने वाला टमाटर अब 1000 से 1200 रुपये प्रति कैरेट तक पहुंच गया है। मंडी व्यापारियों के मुताबिक गुजरात और छिंदवाड़ा से बढ़ी मांग तथा स्थानीय आवक कम होने की वजह से यह उछाल आया है।

बड़े और देसी टमाटर दोनों के दाम बढ़े

मंडी में फुल साइज बड़े टमाटर 1000 से 1100 रुपये प्रति कैरेट तक बिक रहे हैं जबकि डंठल वाले देसी टमाटर के भाव 1100 से 1250 रुपये प्रति कैरेट तक पहुंच गए हैं। थोक बाजार में टमाटर की कीमत 50 से 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुकी है। व्यापारियों का कहना है कि इसका सीधा असर खुदरा बाजार पर भी दिखाई देगा और आने वाले दिनों में टमाटर 80 से 100 रुपये प्रति किलो तक बिक सकता है।

ये भी पढ़ें: ग्वालियर: गाय के साथ गलत हरकत का मामला, CCTV सामने आने के बाद आरोपी फरार; गौसेवकों की शिकायत पर केस दर्ज

बाहर से आ रही सप्लाई इसलिए बढ़े दाम

थोक व्यापारी सतीश शर्मा ने बताया कि स्थानीय स्तर पर टमाटर की आवक काफी कम हो गई है। इसी कारण बाहर से माल मंगाना पड़ रहा है, जिससे कीमतों में तेजी आई है। व्यापारी सलीम चौधरी के अनुसार सिर्फ टमाटर ही नहीं, बल्कि अधिकांश सब्जियों और खाद्य सामग्री के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। यदि अगले कुछ दिनों में आवक नहीं बढ़ी तो कीमतों में और उछाल देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: MP News: इंदौर में बेकाबू हुआ पानी का टैंकर, कई वाहनों को रौंदा; भीड़ ने की तोड़फोड़

खेरची बाजार में सब्जियों के संभावित भाव

टमाटर: 80 से 100 रुपये प्रति किलो

लहसुन: 250 से 350 रुपये प्रति किलो

प्याज: 30 से 40 रुपये प्रति किलो

आलू: 25 से 35 रुपये प्रति किलो

भिंडी: 40 से 60 रुपये प्रति किलो

बैंगन: 30 से 50 रुपये प्रति किलो

हरी मिर्च: 60 से 80 रुपये प्रति किलो

लौकी: 20 से 30 रुपये प्रति किलो

व्यापारियों के मुताबिक ज्यादातर सब्जियों के दाम में 20 से 30 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे आम लोगों की रसोई का बजट प्रभावित होने लगा है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts