Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP News:इंदौर में बेकाबू हुआ पानी का टैंकर, कई वाहनों को रौंदा; भीड़ ने की तोड़फोड़

इंदौर के पटेल ब्रिज पर गुरुवार दोपहर नगर निगम का पानी का टैंकर अचानक बेकाबू हो गया। टैंकर को अपनी ओर आता देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। अनियंत्रित टैंकर ने कई कारों और बाइकों को टक्कर मार दी, जिससे चार लोग घायल हो गए और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
इंदौर में बेकाबू हुआ पानी का टैंकर, कई वाहनों को रौंदा; भीड़ ने की तोड़फोड़

इंदौर। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा टैंकर के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। चालक की सूझबूझ से टैंकर को फुटपाथ की ओर मोड़कर रोका गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद लोगों ने नाराजगी जताते हुए टैंकर में तोड़फोड़ की, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

ब्रेक फेल होने से बेकाबू हुआ टैंकर 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टैंकर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर आगे बढ़ते हुए वाहनों को टक्कर मारता चला गया। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

बताया जा रहा है कि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि चालक ने टैंकर को फुटपाथ की ओर मोड़ दिया। इससे टैंकर रुक गया और बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि टैंकर आगे बढ़ता रहता तो कई और वाहन इसकी चपेट में आ सकते थे। 

कई वाहन क्षतिग्रस्त, चार लोग घायल

हादसे में तीन से चार कारें और दो बाइक क्षतिग्रस्त हुई हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जबकि टैंकर में सवार एक व्यक्ति के भी घायल होने की सूचना है। हालांकि किसी गंभीर जनहानि की खबर सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: India U19 Squad : श्रीलंका दौरे के लिए U-19 टीम घोषित, राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय को मिला मौका

घटना के बाद लोगों में नाराजगी

हादसे से नाराज लोगों ने टैंकर में तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। लोगों का आरोप है कि खराब हालत वाले वाहन को सड़क पर उतारा गया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts