ग्वालियर:गाय के साथ गलत हरकत का मामला, CCTV सामने आने के बाद आरोपी फरार; गौसेवकों की शिकायत पर केस दर्ज

ग्वालियर में गाय के साथ गलत हरकत का एक शर्मनाक मामला सामने आया है जहां सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद आरोपी फरार हो गया है। गौसेवकों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
गाय के साथ गलत हरकत का मामला, CCTV सामने आने के बाद आरोपी फरार; गौसेवकों की शिकायत पर केस दर्ज

शहर के ग्वालियर थाना क्षेत्र में गाय के साथ गलत हरकत करने का मामला सामने आया है। घटना हथियापौर-जगनापुरा इलाके की बताई जा रही है। मामले का CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक 10 और 11 जून की दरमियानी रात करीब 1 बजे स्थानीय निवासी रफीक उर्फ कुलंडी को सुनसान इलाके में गाय के साथ आपत्तिजनक हरकत करते हुए देखा गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे गौसेवक निमेश सिंह तोमर निवासी मंगलेश्वर रोड घासमंडी की नजर आरोपी पर पड़ी। उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग निकला।

गौसेवकों ने आरोपी के घर पहुंचकर जताया विरोध

घटना के बाद गौसेवकों ने अपने अन्य साथियों को बुलाया और आरोपी के घर पहुंचे। आरोप है कि आरोपी की मां ने बेटे को समझाने के बजाय गौसेवकों को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद गौसेवक CCTV फुटेज लेकर थाने पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फरियादी पक्ष का कहना है कि आरोपी की हरकत पशु क्रूरता की श्रेणी में आती है और इससे धार्मिक भावनाएं भी आहत हुई हैं। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें: ओंकारेश्वर नहर में बड़ा हादसा : नहाने गए 3 मजदूरों की डूबने से मौत, तीनों के शव बरामद

CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस कार्रवाई

थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि गौसेवकों की शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

ये भी पढ़ें: इंदौर: पॉश इलाके में भीषण आग, AC ब्लास्ट के बाद धधका आलीशान बंगला

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts