गुना जिला अस्पताल में शाम 5 बजे तक नहीं पहुंचे डॉक्टर, मरीज करते रहे इंतजार

गुना। जिला अस्पताल में मरीजों को समय पर इलाज मिलने की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अस्पताल में शाम करीब 5 बजे तक डॉक्टर के नहीं पहुंचने से मरीज उपचार के लिए इंतजार करते नजर आए। इलाज की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंचे लोगों को चिकित्सक के आने का इंतजार करना पड़ा। मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का ध्यान भी आकर्षित कराया गया है।
डॉक्टर की समय पर उपलब्धता पर उठे सवाल
जिला अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इनमें गरीब और जरूरतमंद लोग भी शामिल हैं, जो सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में निर्धारित समय पर डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अस्पताल में डॉक्टरों की समयबद्ध उपस्थिति स्वास्थ्य सेवाओं का अहम हिस्सा है। मरीजों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े, इसके लिए ड्यूटी व्यवस्था और चिकित्सकों की उपस्थिति की नियमित निगरानी जरूरी है।
गुना: एक माह से लापता दो नाबालिग गुजरात से सकुशल बरामद, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
CMHO बोले- अस्पताल प्रबंधन से बात कर दिखवाते हैं
मामले में गुना के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) राजकुमार ऋषिश्वर ने कहा, जिला अस्पताल प्रबंधन से बात करता हूं, दिखवाते हैं।




















