Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव मर्डर केस : लव एंगल नहीं… पुलिस ने बताई असली वजह

टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव मर्डर केस : लव एंगल नहीं… पुलिस ने बताई असली वजह

Radhika Yadav Murder Case। गुरुग्राम के चर्चित टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, राधिका की हत्या उसके पिता दीपक यादव ने की, जो बेटी के टेनिस अकादमी चलाने से नाखुश था। गुरुवार (11 जुलाई) को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

बेटी की अकादमी से नाराज था पिता

गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि राधिका यादव (25) सेक्टर-56 में टेनिस अकादमी चलाती थी। आरोपी पिता दीपक यादव को बेटी का अकादमी चलाना पसंद नहीं था। उसने कई बार अकादमी बंद करने के लिए कहा था। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में माना कि इसी वजह से उसने राधिका की हत्या की।

अस्पताल में मिली सूचना, मौके से लाइसेंसी हथियार जब्त

पुलिस को घटना की जानकारी तब मिली जब एक निजी अस्पताल ने सेक्टर-56 थाने को बताया कि गोली लगने से घायल एक युवती को भर्ती कराया गया है। जब पुलिस वहां पहुंची तो युवती की मौत हो चुकी थी। छानबीन में पता चला कि मृतका राधिका यादव है और वह टेनिस कोच थी। पुलिस ने मौके से हत्या में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी रिवॉल्वर भी जब्त की है।

ऑनर किलिंग या प्रेम प्रसंग की बात से इनकार

सेक्टर 56 थाने के एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि यह मामला ऑनर किलिंग या प्रेम-प्रसंग से जुड़ा नहीं है। आरोपी को हिरासत में लेकर वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है।

जमीन से कारतूस बरामद करने की तैयारी

पुलिस ने कोर्ट से दो दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन फिलहाल एक दिन की मंजूरी मिली है। एसएचओ के अनुसार, आरोपी के पास रेवाड़ी के पास एक गांव में जमीन है, जहां से कारतूस बरामद किया जाना है।

आर्थिक रूप से संपन्न था परिवार

पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास कई प्रॉपर्टी हैं और वह किराये से अच्छी कमाई करता है। उसने स्वीकार किया कि राधिका को आर्थिक जरूरत नहीं थी, फिर भी वह अपनी पहचान बनाने के लिए अकादमी चला रही थी – जो पिता को मंज़ूर नहीं था। इसी नाराज़गी ने एक पिता को कातिल बना दिया।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts