Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

टेक अलर्ट : Truecaller जैसे सभी FREE कॉल रिकॉर्डिंग Apps कल से हो जाएंगे बंद, ये है बड़ी वजह

टेक अलर्ट : Truecaller जैसे सभी FREE कॉल रिकॉर्डिंग Apps कल से हो जाएंगे बंद, ये है बड़ी वजह
Google की Play Store Policy में कुछ बदलाव किए गए हैं, जो कल से लागू होंगे। इसमें एक बदलाव Android पर Call Recording Apps को बंद करना है। यानी किसी भी थर्ड पार्टी Call Recording Apps से आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर कॉल को रिकॉर्ड नहीं कर सकते हैं।

कंपनी ने क्यों उठाया ये कदम?

सिक्योरिटी की वजह से कॉल रिकॉर्डिंग Apps को बंद किया जा रहा है। कंपनी इसके बारे में पहले ही बता चुकी है। कंपनी ने कहा है कि Call Recording Apps कई सारी परमिशन लेते हैं जिनका कई डेवलपर्स गलत फायदा उठाते हैं। कॉल रिकॉर्डिंग को लेकर अलग-अलग देशों में कानून भी अलग अलग हैं, इसलिए भी इन पर नकेल कसी जा रही है। Google की नई पॉलिसी से कॉल रिकॉर्डिंग Apps कल यानी 11 मई से पूरी तरह बंद हो जाएंगे। इस पॉलिसी की वजह से Truecaller ने भी ये कन्फर्म किया है कि अब Truecaller से कॉल रिकॉर्डिंग नहीं की जा सकेगी।

काम करते रहेंगे इनबिल्ट कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स

जिन फोन्स में पहले से कॉल रिकॉर्डिंग फंक्शनैलिटी दी गई है वो काम करते रहेंगे। इसका मतलब है कि, अगर आपके फोन में इनबिल्ट कॉल रिकॉर्डिंग ऐप दिया गया है तो ये पहले की तरह काम करते रहेंगे। उन लोगों को दिक्कत आएगी जिनके फोन में इनबिल्ट Call Recording App नहीं है और वो किसी थर्ड पार्टी कॉल रिकॉर्डिंग ऐप के जरिए कॉल को रिकॉर्ड करते हैं। Xiaomi, Samsung, OnePlus और Oppo सहित दूसरी कंपनियों के ज्यादातर फोन्स इनबिल्ट कॉल रिकॉर्डिंग फीचर के साथ आते हैं। नई पॉलिसी से पहले कंपनी ने Android 10 में कॉल रिकॉर्डिंग को डिफॉल्ट बंद रखा था। इस रिस्ट्रिक्शन को हटाने के लिए ऐप्स ने Accessibility API का यूज करके कॉल रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया था। लेकिन अब गूगल की नई पॉलिसी के बाद ये संभव नहीं होगा। ये भी पढ़ें- Facebook Search History: कोई नहीं देख पाएगा आपकी सर्च हिस्ट्री, फेसबुक यूजर्स इस आसान तरीके से करें डिलीट
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts