ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल से चूकने वाले एथलीट्स को Tata ने गिफ्ट की Altroz कार, 24 ओलंपिक खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

Follow on Google News
नई दिल्ली। विजेताओं की सराहना तो हर कोई करता है, लेकिन सम्मान उनका भी होना चाहिए जिन्होनें सफलता के लिए पूरजोर कोशिश की। बीते ओलिंपिक में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले इंडियन प्लेयर्स को कई इनाम मिल रहे हैं। लेकिन कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने मेहनत तो खूब की, लेकिन ब्रॉन्ज मेडल जीतने से चंद कदम दूर रहे गए। ऐसे प्लेयर्स को देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors ने सम्मानित किया है। कंपनी ने ओलंपिक में मेडल न जीत पाने वाले 24 एथलीट्स को अपनी मशहूर हैचबैक कार Tata Altroz गिफ्ट की है।

24 ओलंपिक खिलाड़ियों को मिली कार

खिलाड़ियों को बधाई देते हुए टाटा मोटर्स ने अलग-अलग श्रेणियों, जैसे हॉकी, कुश्ती, गोल्फ, बॉक्सिंग और डिस्कस थ्रो में 24 ओलंपिक खिलाड़ियों को सम्मानित किया। हर एक महिला या पुरुष एथलीट को उनके गोल्ड स्टैंडर्ड प्रयासों के इनाम के रूप में हाई स्ट्रीट गोल्ड कलर वाली एक ऑल्ट्रोज गिफ्ट की गई।

प्रेसिडेंट शैलेश चंद्रा

टाटा मोटर्स में पैसेंजर व्हीकल बिजनेस के प्रेसिडेंट शैलेश चंद्रा ने कहा, "हाल ही में आयोजित किए गए टोक्यो ओलंपिक में हमारे एथलीटों ने जिस प्रतिबद्धता और जबर्दस्त जज्बे का परिचय दिया, उन पर हमें गर्व है। इन खिलाड़ियों के शानदार जज्बे की गूंज के साथ हमें उनकी कड़ी मेहनत को पहचान देकर टाटा ऑल्ट्रोज, गोल्ड स्टैंडर्ड इन प्रीमियर हैचबैक्स गिफ्ट करते हुए काफी खुशी हो रही है।"

कैसी है कार

Tata Altroz देश की सबसे सुरक्षित हैचबैक कार है। कुल 7 वेरिएंट्स में आने वाली इस कार को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली है। कंपनी ने इस कार में 1.2 नेचुरल एस्पायर्ड और 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया है। इसके अलावा ये कार 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ भी उपलब्ध है। ये सभी वेरिएंट्स 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आते हैं। इस कार की कीमत 5.79 लाख रुपए से लेकर 9.55 लाख रुपए के बीच है। टाटा ने Altroz को सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एंबियंट लाइटिंग, क्रूज कंट्रोल, एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम और कनेक्टेड कार टेक से लैस किया है। सामान्य तौर पर इसका पेट्रोल वेरिएंट 19 किलोमीटर और डीजल वेरिएंट 25 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज देता है। वहीं स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स में डुअल फ्रंट एयरबैग, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर और रियर पार्किंग सेंसर शामिल हैं।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts