People's Update
Wednesday, March 18, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Wednesday, March 18, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    UAE के कई इलाकों में एक बार फिर मिसाइल और ड्रोन हमले
    असम कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई का इस्तीफा
    क्षेत्रीय सुरक्षा पर आज अरब और इस्लामिक विदेश मंत्रियों की मीटिंग, सऊदी करेगा मेज़बानी
    UAE में ऑस्ट्रेलियाई एयरबेस के पास ईरानी मिसाइल गिरी, PM अल्बनीज बोले- कोई हताहत नहीं
    अमेरिकी दूतावास के पास धमाके, 3 ड्रोन हमलों से बगदाद में हड़कंप
    इजरायल में मिसाइल अटैक, तीसरी मंजिल पर मिसाइल गिरी, 2 की मौके पर मौत
    यूपी: फर्रुखाबाद में सपा के पूर्व MLA विजय सिंह के घर धमाका, 6 लोग घायल
    हॉर्मुज पर ऑपरेशन से फ्रांस का इनकार, राष्ट्रपति मैक्रों बोले- हम इस जंग का हिस्सा नहीं
    व्यापार जगत

    Ratan Tata की कमी से लड़खड़ाया टाटा ग्रुप, लीडरशिप के संकट से 6.5 लाख करोड़ का तगड़ा झटका

    रतन टाटा के जाने को पूरे एक साल हो गया है। उनका जाना देश और उद्योग जगत के लिए बहुत बड़ा नुकसान था। लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान टाटा समूह को हुआ है। क्योंकि रतन टाटा के बाद सही नेतृत्व नहीं मिल पाया, जिसकी वजह से पिछले साल अक्टूबर से टाटा समूह की कंपनियों के शेयरों की कीमतें बहुत गिर गईं। इस वजह से टाटा समूह का 75 अरब डॉलर (लगभग 6.50 लाख करोड़ रुपए) का बाजार मूल्य खत्म हो गया।
    Publish Date: 9 Oct 2025, 1:45 PM (IST)Reading Time: 5 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      भारत के लोग और भारतीय उद्योग जगत आज रतन टाटा (Ratan Tata Death Anniversary)  को याद कर रहे हैं। आज उनकी प्रथम पुण्यतिथि है, 9 अक्तूबर 2024 को रतन टाटा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनका जाना इंडियन इंडस्ट्रियल सेक्टर के लिए भी एक बड़ा लॉस रहा, लेकिन उनकी कमी सबसे ज्यादा 150 वर्ष पुराने औद्योगिक घराने को खल रही है। क्योंकि, पिछले साल अक्तूबर से लेकर अब तक टाटा समूह के मार्केट कैप (TATA Group Market cap Loss) में लगातार गिरावट हुई है और करीब 75 अरब डॉलर (6.50 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा) का बाजार पूंजीकरण साफ हो गया है।

      इस एक साल के दौरान टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनियों टीसीएस, वोल्टास, टाटा केमिकल्स, टाटा पावर, टाटा मोटर्स, ट्रेंट, टाटा टेक, टाटा एलेक्सी और तेजस के शेयरों में 50 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है।

      टाटा ग्रुप के शेयरों में 365 दिनों में भारी गिरावट

      पिछले एक साल में टाटा ग्रुप के कई प्रमुख शेयरों में जोरदार बिकवाली हुई है। तेजस नेटवर्क, Trent Limited, टाटा टेक्नोलॉजी, टाटा मोटर्स और टीसीएस जैसे बड़े नामों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है। साथ ही, टाटा संस के बोर्ड में नियुक्तियों और समूह के भीतर चल रहे विवाद ने इंडस्ट्री में चिंता बढ़ा दी है।

      शेयर बाजार में टाटा ग्रुप के शेयरों का गिरता ग्राफ

      तेजस नेटवर्क: पिछले एक साल में तेजस नेटवर्क के शेयर लगभग 50% गिर गए हैं। 9 अक्टूबर 2024 को इनकी कीमत 1180 रुपए थी, जो अब घटकर 587 रुपए हो गई है।

      Trent Limited: टाटा की रिटेल कंपनी Trent के शेयर 45% तक गिरे हैं। अक्टूबर 2024 में 8220 रुपए के करीब था, अब 4625 रुपए के स्तर पर है।

      टाटा टेक्नोलॉजी: लिस्टिंग के बाद अच्छी कमाई कराने वाला यह स्टॉक भी 32% गिर चुका है। 1048 रुपए से घटकर 713 रुपए हो गया है।

      टाटा मोटर्स: ऑटोमोबाइल क्षेत्र की यह कंपनी भी 28% की गिरावट में है, शेयर की कीमत 939 से 671 रुपए तक पहुंच गई है।

      टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस): देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस के शेयर भी 28% तक नीचे आए हैं, 4252 रुपए से घटकर 3040 रुपए पर आ गए हैं।

      टाटा समूह की अन्य कंपनियों जैसे वोल्टास, टाटा केमिकल्स और टाटा पावर के शेयरों में भी गिरावट देखी गई है, जिससे मार्केट कैपिटलाइज़ेशन को नुकसान हुआ है।

      75 साल की उम्र की पॉलिसी ने बढ़ाया विवाद

      टाटा संस के बोर्ड में नामित निदेशकों की अधिकतम उम्र 75 साल तय करने वाली पॉलिसी अक्टूबर 2024 में लागू हुई। यह पॉलिसी रतन टाटा के निधन के बाद लाई गई थी। इसके तहत 77 वर्षीय पूर्व रक्षा सचिव विजय सिंह को फिर से बोर्ड में शामिल करने का प्रस्ताव खारिज कर दिया गया। इसके बाद सिंह ने स्वेच्छा से इस्तीफा दे दिया। मिस्त्री गुट ने मेहली मिस्त्री को बोर्ड में लाने की कोशिश की, लेकिन नोएल टाटा और वेणु श्रीनिवासन ने इसका विरोध किया।

      बोर्ड नियुक्तियों को लेकर टाटा संस में विवाद

      मिस्त्री गुट ने नोएल टाटा द्वारा प्रस्तावित तीन बोर्ड उम्मीदवारों को अस्वीकार कर दिया है। ये उम्मीदवार हैं: वकील बेहराम वकील, टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन और सीनियर बैंकिंग एक्सपर्ट उदय कोटक। टाटा संस बोर्ड में अभी छह सदस्य हैं, जबकि तीन पद खाली हैं।

      टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर अनिश्चितता

      शापूरजी पलोनजी (एसपी) समूह टाटा संस को हाई लेवल कोर निवेश कंपनी (CIC) के रूप में लिस्ट करने की मांग कर रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक की 30 सितंबर की डेडलाइन बीत चुकी है, लेकिन लिस्टिंग को लेकर अभी कोई ठोस फैसला नहीं हुआ है। एसपी समूह का कर्ज़ काफी बढ़ गया है और अपनी हिस्सेदारी बेचकर वित्तीय स्थिति सुधारना चाहता है।

      समझौते की उम्मीद और समाधान के संकेत

      एसपी समूह और टाटा ट्रस्ट के बीच समझौते की संभावना जताई जा रही है। टाटा ट्रस्ट्स टाटा संस में एसपी समूह की हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा खरीद सकते हैं, जिससे लिस्टिंग के बिना आवश्यक धन मिल सके। 10 अक्टूबर को टाटा ट्रस्ट्स की बोर्ड बैठक में इस मामले पर चर्चा हो सकती है।

      उद्योग जगत और सरकार की चिंता

      टाटा समूह में चल रही आंतरिक दरार ने पूरे भारतीय उद्योग जगत को चिंतित कर दिया है। आरपीजी एंटरप्राइजेज के अध्यक्ष हर्ष गोयनका ने ट्वीट किया कि टाटा ग्रुप भारत की कॉर्पोरेट आत्मा है, और इसका आंतरिक विवाद ‘ब्रांड इंडिया’ को नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है।

      सरकारी हस्तक्षेप और समाधान की पहल

      गृह मंत्री अमित शाह ने ट्रस्टियों से कहा है कि वे ‘टाटा के तरीके’ से काम करें, जिससे टाटा संस के संचालन पर कोई नकारात्मक असर न पड़े। इसके अलावा, टाटा ट्रस्ट्स के कुछ ट्रस्टियों द्वारा चेयरमैन नोएल टाटा के अधिकारों को सीमित करने की कोशिशों को सरकार ने पसंद नहीं किया है।

      टाटा ग्रुप के भीतर विवाद और संघर्ष की स्थिति, रतन टाटा के निधन के बाद समूह के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह जंग जल्दी सुलझनी चाहिए ताकि समूह और इसके लाखों शेयरधारकों के हित सुरक्षित रह सकें।

      टाटा ग्रुप के शेयरों में लगातार गिरावट और समूह के अंदर चल रहे विवाद ने उद्योग जगत में चिंता बढ़ा दी है। सरकार की पहल से उम्मीद है कि यह विवाद जल्द सुलझ जाएगा और टाटा ग्रुप अपनी मजबूत स्थिति वापस पाएगा।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Ratan Tata legacy

      Tata Sons leadership battle

      Tata Group crisis

      Tata Sons leadership crisis

      Tata leadership dispute

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Aditi Rawat
      By Aditi Rawat

      अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

       सोना चुराने के बाद क्यों किया कंबल चोरी- आखिरी क्या हुअ ऐसा ?

      कंबल चोर की थाने में कंबल कुटाई - सोना चुराने के बाद क्यों किया कंबल चोरी- आखिरी क्या हुअ ऐसा ?

      कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने पार्टी से इस्तीफा दिया, CM हिमंता बोले अभी उनसे संपर्क में नहीं है

      असम :कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने पार्टी से इस्तीफा दिया, CM हिमंता बोले अभी उनसे संपर्क में नहीं है

      इंदौर में आग - 6 लोग जिंदा जले, इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट , हादसा

      इंदौर में आग - 6 लोग जिंदा जले, इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट , हादसा

      चैत्र अमावस्या का दिन, जाने 12 राशियों पर क्या होगा असर?

      Aaj Ka Rashifal 18 March:चैत्र अमावस्या का दिन, जाने 12 राशियों पर क्या होगा असर?

      हिमाचल के चीफ सेक्रेटरी के पास 11 करोड़ की संपत्ति, देश के 25 राज्यों के सीएस में ये सबसे अमीर

      Peoples Update Special :हिमाचल के चीफ सेक्रेटरी के पास 11 करोड़ की संपत्ति, देश के 25 राज्यों के सीएस में ये सबसे अमीर

      गैस किल्लत से होटल-ढाबों में जलीं कोयला-लकड़ी भट्टियां, AQI सात दिन में 45 अंक बढ़ा

      Bhopal AQI :गैस किल्लत से होटल-ढाबों में जलीं कोयला-लकड़ी भट्टियां, AQI सात दिन में 45 अंक बढ़ा

      बीते 5 दिन में पहुंची चार शिकायतें, पत्नी ने कहा चूल्हे पर नहीं बनाएगी खाना...

      सिलेंडर की कमी ने दी विवादों को हवा :बीते 5 दिन में पहुंची चार शिकायतें, पत्नी ने कहा चूल्हे पर नहीं बनाएगी खाना...

      रिटायर्ड जज के घर 3 चोरों ने फुर्ती से उड़ाएं सिलेंडर, कटनी में स्कूल बना टारगेट, CCTV आया सामने

      LPG ने जज के साथ किया अन्याय!रिटायर्ड जज के घर 3 चोरों ने फुर्ती से उड़ाएं सिलेंडर, कटनी में स्कूल बना टारगेट, CCTV आया सामने

      कनाडा से गुरकीरत सिंह की पार्थिव देह को लाने एवं अंतिम संस्कार का खर्च वहन करेगी मप्र सरकार

      MP News :कनाडा से गुरकीरत सिंह की पार्थिव देह को लाने एवं अंतिम संस्कार का खर्च वहन करेगी मप्र सरकार

      बम भी फूटा, अदालत परिसरों की सुरक्षा के मामले पर हाईकोर्ट की टिप्पणी

      कोर्ट की दीवार गिरने से जज घायल हुए :बम भी फूटा, अदालत परिसरों की सुरक्षा के मामले पर हाईकोर्ट की टिप्पणी

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....