PlayBreaking News

बिजावर में वन विभाग को मिली बड़ी सफलता :कुख्यात शिकारी मुल्ली को दबोचा, कई उपकरण भी किए जब्त

वहीं उपवनमंडलाधिकारी बिजावर स्वामी कार्तिक नायक ने कहा कि हमें ग्रामीणों से सूचना मिल रही थी कि उक्त व्यक्ति आदतन शिकार की गतिविधियों में लिप्त है।
Follow on Google News
कुख्यात शिकारी मुल्ली को दबोचा, कई उपकरण भी किए जब्त
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बिजावर। वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए बाजना रेंज के ग्राम पाटन (डांडी हार) में एक कुख्यात शिकारी के मंसूबों को नाकाम कर दिया है। उपवनमंडलाधिकारी (SDO) स्वामी कार्तिक नायक के कुशल नेतृत्व में की गई इस छापेमारी में नीलगाय के मांस सहित शिकार के उपकरण बरामद किए गए हैं।

    ग्रामीणों ने कहा- पुराना शिकारी है मुल्ली

    कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को बताया कि आरोपी मुल्ली अहिरवार क्षेत्र का आदतन शिकारी है। ग्रामीणों के अनुसार, वह लंबे समय से वन्यजीवों को निशाना बना रहा था, जिससे क्षेत्र के जीव-जंतुओं पर संकट मंडरा रहा था। SDO स्वामी कार्तिक नायक ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की घेराबंदी के लिए विशेष जाल बिछाया था।

    SDO नायक का 'मिशन क्लीन स्वीप'

    बता दें देर रात जब पूरी दुनिया सो रही थी, तब SDO स्वामी कार्तिक नायक के नेतृत्व में वन विभाग की टीम डांडी हार के जंगलों में मुस्तैद थी। मुल्ली अहिरवार के खेत की मेढ़ पर दबिश दी गई तो वहां दो बोरियों में नीलगाय का मांस मिला। साथ ही मौके से मांस काटने वाला बका और शिकार के लिए बिछाए जाने वाले फंदे भी जब्त किए गए। स्वामी कार्तिक नायक के सख्त रुख के कारण आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा गया।

    टीम तारीफ के काबिल- SDO

    वन संरक्षक श्री नरेश सिंह यादव एवं वनमंडलाधिकारी श्री सर्वेश सोनवाने के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में SDO स्वामी कार्तिक नायक ने टीम का मनोबल बढ़ाया। पकड़े गए आदतन अपराधी के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

    • इस महत्वपूर्ण सफलता में SDO स्वामी कार्तिक नायक के साथ निम्नलिखित टीम का विशेष योगदान रहा:
       विशाल सेन, राजाराम अहिरवार, रामेश्वर प्रसाद मिश्रा (कार्यवाहक वनपाल)
       बाबूलाल कारपेंटर, रामहित प्रजापति, रमाकांत द्विवेदी (वन रक्षक)


    वहीं उपवनमंडलाधिकारी बिजावर स्वामी कार्तिक नायक ने कहा कि हमें ग्रामीणों से सूचना मिल रही थी कि उक्त व्यक्ति आदतन शिकार की गतिविधियों में लिप्त है। हमारी टीम ने पूरी तैयारी के साथ दबिश दी और सफलता प्राप्त की। क्षेत्र में किसी भी शिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।

    इनपुट- (रवि बरसाइंया)

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts