PlayBreaking News

अकाउंटेंट निकला मास्टरमाइंड - उद्योगपति के बुजुर्ग पिता से 11.54 लाख की डिजिटल ठगी,

Follow on Google News
अकाउंटेंट निकला मास्टरमाइंड - उद्योगपति के बुजुर्ग पिता से 11.54 लाख की डिजिटल ठगी,
फाइल फ़ोटो
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में भरोसे को चकनाचूर कर देने वाला मामला सामने आया है। उद्योगपति विकास धूत के 76 वर्षीय पिता मुरलीधर धूत की शिकायत पर पुलिस ने उनके ही अकाउंटेंट और उसके साथी के खिलाफ धोखाधड़ी और साइबर ठगी का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक विकास धूत की अवंतिका जिनिंग फैक्ट्री (जवाहर मार्ग) स्थित है। फैक्ट्री में अकाउंटेंट के तौर पर काम करने वाला हिमांशु जोशी (निवासी द्वारकापुरी) मुरलीधर धूत के बैंकिंग कामकाज को संभालता था।

    बुजुर्ग की मजबूरी को बनाया हथियार

    वृद्धावस्था के चलते मुरलीधर धूत ऑनलाइन बैंकिंग का उपयोग नहीं करते थे। इसी भरोसे का फायदा उठाकर हिमांशु जोशी ने कथित तौर पर यूपीआई आईडी और पासवर्ड बदल दिए और खाते से 11 लाख 54 हजार रुपये अपने साथी कपिल टांक के खाते में ट्रांसफर कर दिए।

    चेक बाउंस हुआ तो खुली पोल

    मामले का खुलासा तब हुआ जब बैंक से चेक अनादरित होने की सूचना मिली। खाते की बैलेंस जांच करने पर रकम गायब पाई गई। पूछताछ में हिमांशु ने पहले तो माफी मांगी और शपथपत्र देकर रकम लौटाने का वादा किया, लेकिन महीनों तक एक भी रुपया वापस नहीं किया।

    साइबर सेल के बाद अब पुलिस कार्रवाई

    लंबे इंतजार के बाद पीड़ित परिवार ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद मंगलवार को मल्हारगंज पुलिस ने हिमांशु जोशी और कपिल टांक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की डिजिटल ट्रांजेक्शन हिस्ट्री और बैंक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts