Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

विजय हजारे ट्रॉफी :रोहित-कोहली की शतकवीर पारी, दोनों की टीमें मैच भी जीती

बुधवार को दिल्ली की ओर से खेलते हुए कोहली ने 131 रन की शतकीय पारी खेली। वहीं, जयपुर में रोहित शर्मा ने मुंबई के लिए 155 रनों की विस्फोट पारी खेली।
रोहित-कोहली की शतकवीर पारी, दोनों की टीमें मैच भी जीती
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। घरेलू सीरीज विजय हजारे ट्रॉफी का आगाज हो चुका है। इस टूर्नामेंट में भारतीय वन-डे टीम के मौजूदा खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली भी अपनी-अपनी टीमों के लिए खेल रहे हैं। आज खेले गए मुकाबलों रोहित- कोहली ने शतकीय पारी खेली है। इतना ही नहीं उनकी टीम अपने-अपने मैच जीतने में सफल भी रही।

    RO-KO की धमाकेदार पारी

    बेंगलुरु में बुधवार को दिल्ली की ओर से खेलते हुए कोहली ने 131 रन की विराट पारी खेली। वहीं, जयपुर में रोहित शर्मा ने मुंबई के लिए 155 रन ठोककर बखूबी हिटमैन शो की झलक दिखाई। कोहली की यह पारी 101 गेंदों में आई अपनी पारी में उन्होंने 14 चौके और 3 छक्के लगाए। उनके दमदार प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली ने आंध्र प्रदेश को 4 विकेट से हराया।

    उधर, जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में रोहित शर्मा ने मात्र 94 गेंदों का सामना करे हुए 155 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 9 छक्के शामिल रहे, रोहित की इस पारी की बदौलत मुंबई ने सिक्किम को 8 विकेट से मात दी।

    कोहली 15 बाद खेल रहे टूर्नामेंट

    विराट कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी में इससे पहले अपना आखिरी मुकाबला फरवरी 2010 में सर्विसेज के खिलाफ खेला था। वहीं, रोहित शर्मा करीब 7 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में नजर आए हैं। इससे पहले वे 2018 में इस टूर्नामेंट में हिस्सा बने थे। फिलहाल रोहित और विराट टीम इंडिया के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेल रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ी टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

    BCCI ने घरेलू सीरिज खेलना अनिवार्य किया था

    BCCI ने रोहित शर्मा और विराट कोहली से साफ कहा था कि वनडे टीम में अपनी जगह बनाए रखने के लिए घरेलू टूर्नामेंटों में खेलना जरूरी होगा। इसी के तहत 2024-25 रणजी सीजन में दोनों ने एक-एक रणजी मैच खेला। जनवरी में विराट कोहली ने 12 साल बाद दिल्ली की ओर से रणजी मुकाबला खेला था, जबकि रोहित शर्मा ने 10 साल बाद मुंबई के लिए रणजी मैच खेला था।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts