राजगढ़ के सारंगपुर में नाले में बही वैन, 9 की मौत, डूबने वालों में 3 बच्चे भी
राजगढ़ के पचोर-सारंगपुर मार्ग पर पड़ाना के पास सोमवार सुबह उफनते झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन बह गई। हादसे में तीन बच्चों और दो महिलाओं समेत नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवक तैरकर बाहर निकल आए। रेस्क्यू टीम ने वैन और शवों को बाहर निकाला। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये सहायता देने की घोषणा की।
Naresh Bhagoria
10 Aug 2026




























