खिलचीपुर: जिला पंचायत सीईओ डॉ. इच्छित गढ़पाले ने योजनाओं की समीक्षा की, लापरवाही पर वेतन रोकने के दिए निर्देश

खिलचीपुर। समीक्षा के दौरान वीबी जी राम जी अंतर्गत लेबर नियोजन की स्थिति पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई। लापरवाही मिलने पर संबंधित सचिव और ग्राम रोजगार सहायक के विरुद्ध वेतन रोकने, निलंबन और संलग्न करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विभिन्न ग्राम पंचायतों के कार्यों की जांच और योजनाओं को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।
रोजगार सहायक का वेतन रोकने के निर्देश दिए
समीक्षा के दौरान वीबी जी राम जी अंतर्गत जुलाई महीने में लेबर नियोजन आज शून्य होने से ग्राम पंचायत दुर्गपुरा के ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम रोजगार सहायक का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत हालाहेडी में 22,000 मानव दिवस होने पर भी लेबर नियोजन शून्य मिलने पर कंवरलाल, सचिव ग्राम पंचायत हालाहेडी को निलंबित किए जाने और दिनेश वर्मा, ग्राम रोजगार सहायक को जनपद पंचायत में अटैच किए जाने के निर्देश दिए गए।
बेगमगंज न्यायालय में पहली बार रक्तदान शिविर, न्यायाधीशों-अधिवक्ताओं समेत 40 लोगों ने किया रक्तदान
सोनखेड़ाकलां और जामोन्या पंचायत को लेकर निर्देश
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले ने ग्राम पंचायत सोनखेडाकलॉ पंचायत भवन में बिजली की व्यवस्था होने तक खाता होल्ड करने के निर्देश दिए। वहीं ग्राम पंचायत जामोन्या में 15वें वित्त की राशि से कराए गए कार्यों की जांच किए जाने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों से सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा गया।
योजनाओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी और मैदानी अमला नियमित रूप से ग्राम पंचायतों का भ्रमण करें और योजनाओं की प्रगति सुनिश्चित करें। साथ ही सभी लक्ष्य निर्धारित समय सीमा में पूरे करने के निर्देश दिए गए।
हरदा जिले में पटवारियों की हड़ताल के कारण किसानों के कामकाज अटके
उत्कृष्ट कार्य करने पर किया जाएगा प्रोत्साहित
डॉ. इच्छित गढ़पाले ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। वहीं योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए।












