अन्यमनोरंजन

TMKOC: ”तारक मेहता” के बाद अब ”बबीता जी” ने भी शो को कहा GoodBye! इस बड़े रियलिटी शो का मिला ऑफर

टीवी के पॉपुलर शो की लिस्ट में से एक तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है। हाल ही में जहां शैलेष लोढ़ा ने शो को अलविदा कह दिया तो, वहीं अब एक और कलाकार शो को गुडबाय कहने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो की मोस्ट फेमस एक्ट्रेस बबिता जी यानि मुनमुन दत्ता भी शो छोड़ सकती हैं।

मुनमुन दत्ता क्यों छोड़ रहीं शो?

तारक मेहता का उल्टा चश्मा…शो में मुनमुन दत्ता, बबीता जी के रोल में नजर आती हैं। उन्हें अपने इस किरदार से खूब पहचान मिली है। ऐसे में मुनमुन के जाने की खबर से फैंस को निराशा हो सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुनमुन की पॉपुलरिटी को देखते हुए उन्हें ‘बिग बॉस’ ओटीटी सीजन 2 के लिए अप्रोच किया गया है, ऐसे में अभिनेत्री बिग बॉस में नजर आ सकती हैं। हालांकि अभी इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

बिग बॉस 15 में नजर आई थीं मुनमुन दत्ता

मुनमुन इससे पहले बिग बॉस 15 में भी नजर आ चुकी हैं। सीजन 15 में मुनमुन दो दिन के लिए चैलेंजर बनकर सामने आई थीं। उनके साथ टीवी की नागिन सुरभि चंदना, आकांक्षा पुरी और विशाल पुरी भी नजर आए थे। बिग बॉस 15 शो में मुनमुन दत्ता ने 2 दिन में ही अपनी गहरी छाप छोड़ी थी। ऐसे में अब वो अगर बिग बॉस ओटीटी में शामिल होती हैं तो वाकई में धमाल मचा सकती हैं। मुनमुन ‘कौन बनेगा करोड़पति’ 13 में भी बतौर मेहमान नजर आ चुकी हैं।

ये भी पढ़ें- Cannes 2022: रेड कार्पेट पर पंख वाले गाउन में ‘गुत्थी’ का स्वैग! Sunil Grover को देख लोगों की छूटी हंसी

इस शो में नजर आने वाले हैं

मुनमुन दत्ता से पहले शैलेष लोढ़ा भी शो को अलविदा कह चुके हैं। वह पिछले 14 साल से इस शो जुड़े हुए थे। अभिनेता बहुत जल्द ‘वाह भाई वाह’ शो होस्ट करने वाले हैं।

मनोरंजन जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button