Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

King :सुहाना खान का धमाकेदार एक्शन, पापा SRK दे रहे हैं ट्रेनिंग

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ फैंस के लिए बड़ा धमाका बनने वाली है। इस फिल्म सुहाना का एक्शन अवतार फैंस को हैरान कर देगा, और खास बात यह है कि पापा शाहरुख खुद उन्हें इसके लिए ट्रेनिंग दे रहे हैं।
सुहाना खान का धमाकेदार एक्शन, पापा SRK दे रहे हैं ट्रेनिंग
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म ‘किंग’ के साथ फिर से बड़े पर्दे पर धमाका करने वाले हैं। इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। सुहाना पहली बार अपने पापा के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं और उनका एक्शन अवतार फैंस को चौंकाने वाला है।

    SRK की ट्रेनिंग में तैयार हो रही सुहाना

    दुबई में फराह खान ने खुलासा किया कि शाहरुख खुद सुहाना को फिल्म के एक्शन सीन के लिए ट्रेनिंग दे रहे हैं। सुहाना की मेहनत और पापा की गाइडेंस से उनका एक्शन अवतार और भी दमदार बनने वाला है।

    आर्यन खान को मिली जबरदस्त रिस्पॉन्स

    बड़े बेटे आर्यन खान ने भी अपने करियर की शुरुआत जबरदस्त तरीके से की है। उनकी वेब सीरीज ‘The Bads of Bollywood’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया। सीरीज की सफलता के बाद अब आर्यन इसके दूसरे सीजन की तैयारियों में जुट गए हैं। फैंस इस सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    सुहाना का बॉलीवुड डेब्यू

    सुहाना ने 2023 में ‘द आर्चीज’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा। अब फिल्म ‘किंग’ उनका दूसरा प्रोजेक्ट है, जिसमें वह शाहरुख खान के साथ-साथ दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन के साथ भी अहम भूमिका निभाएंगी।
     यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और फैंस को दोनों पिता-बेटी की जोड़ी देखने का बेसब्री से इंतजार है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts