People's Update
Wednesday, April 15, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Wednesday, April 15, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    Bihar CM Oath Ceremony : बिहार के 24वें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ली शपथ
    AAP सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED का छापा, राघव चड्ढा की जगह बनाए गए थे डिप्टी लीडर
    ग्रेटर नोएडा: अब प्राइवेट यूनिवर्सिटी के कर्मचारी सैलरी-ओवर टाइम की मांग के साथ धरने पर बैठे
    जग विक्रम जहाज LPG लेकर कांडला पोर्ट पहुंचा
    नोएडा: सेक्टर 63 में एक कंपनी के बाहर जमा हुए कर्मचारी, पुलिस ने हटाया
    जस्टिस स्वर्णकांता पर केजरीवाल का आरोप- उनके बच्चे सॉलिसिटर जनरल के लिए करते हैं काम
    पंजाब: फतेहगढ़ साहिब में बस पलटने से 6 लोगों की मौत, 21 घायल
    दिल्ली: रोहिणी में झोपड़ियों में आग लगने से 3 लोगों की मौत
    महिला आरक्षण बिल को लेकर आज होगी विपक्षी दलों की बैठक
    असम के CM हिमंता की पत्नी पर पवन खेड़ा की टिप्पणी मामले में आज SC में सुनवाई
    मध्य प्रदेश

    CM Mohan Yadav के दो साल :चौंकाने वाले फ़ैसले से मज़बूत राजनीतिक वास्तविकता की यात्रा

    मप्र विधानसभा चुनाव 2023 के बाद हुआ एक चौंकाने वाला फैसला जो आज कई लोगों के लिए एक मजबूत राजनीतिक वास्तविकता बन चुका है। मप्र में 'मोहन राज' के दो सालों की यह कहानी है उम्मीदों, आशंकाओं, बदलावों और उन फैसलों की, जिन्होंने आज मध्य प्रदेश की राजनीति का चेहरा बदल दिया है।
    Publish Date: 12 Dec 2025, 12:40 AM (IST)Updated On: 17 Dec 2025, 1:09 PM (IST)Reading Time: 11 Minute Read
    Follow on Google News
    मोहन सरकार के दो साल कई चौंकाने वाले फ़ैसलों से भरे रहे, जिसने प्रदेश की राजनीति को नई दिशा दी है। पढ़िए कैसे इन फैसलों ने एक मजबूत राजनीतिक वास्तविकता का निर्माण किया और आगे की राह कैसी है।

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार के दो साल पूरे हो चुके हैं।मध्यप्रदेश में 2023 विधानसभा चुनाव (2023 Assembley Election) के बाद सभी की निगाहें थीं, मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने वाले शख्स पर, निगाहें उस चेहरे पर भी जो लगभग दो दशकों तक प्रदेश की बागडोर को संभाले रहा और उन सम्भावितों पर भी, जिनका ज़िक्र सड़कों से लेकर सभाओं तक में हो रहा था। नतीजे आए और भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया। इसके बाद हुआ एक चौंकाने वाला फैसला जो आज कई लोगों के लिए एक मजबूत राजनीतिक वास्तविकता बन चुका है। दो सालों की यह कहानी है उम्मीदों, आशंकाओं, बदलावों और उन फैसलों की, जिन्होंने आज मध्य प्रदेश की राजनीति का चेहरा बदल दिया है।

    Uploaded media
    एक ऐसा नाम, जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी

    दिसंबर 2023... विधानसभा चुनाव के नतीजे आए और भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला। इसके बाद जब विधायक दल की बैठक हुई, तब पूरे राज्य में एक ही सवाल था...“मुख्यमंत्री कौन?” और हर किसी का जवाब एक ही...शिवराज सिंह चौहान। 17 साल का अनुभव, पूरे राज्य में लोकप्रियता, और एक मजबूत राजनीतिक आधार। ऐसे माहौल में जब अचानक डॉ. मोहन यादव का नाम सामने आया, तो सच कहें तो हर कोई हैरान रह गया था। क्योंकि यह उन कुछ मौकों में से एक था, जब पार्टी ने पारंपरिक नेतृत्व से हटकर एक बिल्कुल नए चेहरे पर दांव लगाया। लेकिन नेतृत्व जितना नया था, चुनौतियाँ उससे कहीं ज्यादा बड़ी थीं। कैबिनेट में वरिष्ठ और बड़े नेताओं के बीच संतुलन बनाना…नई टीम को दिशा देना और इन सबके बीच अपनी खुद की पहचान भी बनाना, ये आसान नहीं था।

    यह भी पढ़ें : नहीं रहे पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल, 90 साल की उम्र में निधन, इंदिरा-राजीव के थे भरोसेमंद

    दो साल : तमाम अफवाहों पर पूरा विराम

    शुरुआत के महीनों में लगातार एक ही बात सुनने में आती थी, जैसे कि सीएम बदलने वाले हैं…दिल्ली नाराज़ है…यह बस अस्थायी व्यवस्था है। कई बार नाम भी उछलते थे, तारीखें भी बताई जाती थीं। लेकिन दो साल बाद, ये सारी बातें हवा हो गईं। यहां तक कि बिहार चुनाव में भाजपा–एनडीए के अच्छे प्रदर्शन ने भी मोहन यादव के नेतृत्व को मजबूती दी। पार्टी के भीतर जो सवाल थे, वे भी शांत हो गए। और सबसे बड़ी बात—आज वही वरिष्ठ नेता, जिनके अनुभव पर राज्य राजनीति टिकी है, वे डॉ. यादव के साथ तालमेल से काम कर रहे हैं।

    Uploaded media

     

    प्रशासनिक ढांचा : सबसे बड़ा बदलाव

    मोहन यादव की सबसे बड़ी पहचान बनी, प्रशासनिक बदलाव… सालों से कहा जाता था कि प्रदेश में कुछ “चुने हुए अफसर” ही फैसले लेते हैं, और सिस्टम उसी लाइन पर चलता है। लेकिन मोहन सरकार ने यह पैटर्न तोड़ा। जिन जिलों में काम रुका हुआ था, वहां नए युवा अधिकारी लगाए गए। जिले की कमान उन लोगों को दी गई, जिनके पास उत्साह और ऊर्जावान सोच हो। वरिष्ठ अफसरों के साथ भी नए प्रणालीगत बदलाव लाए गए। इसका असर जमीनी स्तर पर दिख रहा है, फाइलें तेज़ी से बढ़ रही हैं, कामकाज में गति आई है और जिलों के स्तर पर निर्णय लेने की क्षमता बढ़ी है।

    विकास परियोजनाएँ : जहां तस्वीर साफ दिखाई देती है

    मध्य प्रदेश में इस समय कई बड़ी परियोजनाएँ एक साथ चल रही हैं। सबसे महत्वपूर्ण—केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट, जिसकी शुरुआत मध्य प्रदेश से हो रही है। यह प्रोजेक्ट न सिर्फ बुंदेलखंड को पानी देगा, बल्कि पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को बदलने की क्षमता रखता है। लंबे समय से पिछड़े हुए इस इलाके को मुख्यधारा के विकास से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है, और काम तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर के स्तर पर भी सड़कों, पुलों, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और स्मार्ट कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स में उल्लेखनीय तेजी आई है।

     

    यह भी पढ़ें : 2 साल पूरे होने पर क्या बोले CM मोहन यादव

    Uploaded media

     

    रोजगार: सरकार का सबसे मजबूत दावा

    मोहन सरकार का कहना है कि एक साल में 75,000 युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई। यह एक बड़ा आंकड़ा है, क्योंकि लंबे समय से सरकारी भर्ती का इंतजार करने वाले युवाओं के लिए यह राहत साबित हुआ। निजी क्षेत्र में भी तस्वीर बेहतर होती दिख रही है। सात लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए, और सरकार के अनुसार दो लाख से ज्यादा युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार मिला है। रोजगार के नए अवसर परोक्ष और प्रत्यक्ष दोनों स्तरों पर बन रहे हैं। यह सरकार के दो साल की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है।

    सिंचाई और खेती: किसानों के लिए राहत की उम्मीदें

    किसानों के लिए सिंचाई सबसे बड़ा मुद्दा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि 2028 तक एक करोड़ हेक्टेयर जमीन सिंचाई के दायरे में हो। यदि यह लक्ष्य पूरा होता है, तो मध्य प्रदेश देश के उन राज्यों में शामिल होगा जहां सिंचाई की सुविधा सबसे अधिक है। इससे किसानों की आय बढ़ेगी, फसल की गुणवत्ता सुधरेगी और खेती का जोखिम कम होगा। ऊर्जा क्षेत्र में नवीकरणीय ऊर्जा पर जोर दिया जा रहा है, जिससे ग्रामीण इलाकों में बिजली की उपलब्धता बेहतर हुई है।

    यह भी पढ़ें : कृषि, उद्योग और रोजगार से मप्र को मिली नई पहचान, हर क्षेत्र में विकास की बयार


    स्वास्थ्य : 25 से अधिक मेडिकल कॉलेज, और यह संख्या बढ़ रही है

    पिछले वर्षों में मध्य प्रदेश में मेडिकल सुविधाओं में काफी सुधार हुआ है। आज प्रदेश में 25 से अधिक मेडिकल कॉलेज हैं। सरकारी अस्पतालों को सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएँ दी जा रही हैं। यह खासकर ग्रामीण और आदिवासी बेल्ट के लिए बहुत महत्वपूर्ण बदलाव है।

    धार्मिक पर्यटन: सरकार की सबसे बड़ी सफलता

    मोहन यादव का सबसे बड़ा फोकस रहा धार्मिक पर्यटन। इसका प्रभाव देखने में आता है बीते वर्ष के तुलनात्मक आंकड़ों में, 2023 में उज्जैन में जहाँ सिर्फ 5 लाख पर्यटक आए थे, 2024 में यह संख्या 7 करोड़ हो गई! महाकाल महालोक बनने के बाद पर्यटकों की संख्या 20 गुना बढ़ गई। विदेशी पर्यटकों का आना भी बढ़ा है। राज्य में अब 12 नए “लोक” बनाए जा रहे हैं, जो मध्य प्रदेश को एक सांस्कृतिक–आध्यात्मिक हब में बदल सकते हैं।

    Uploaded media


    आगे की चुनौती : अर्थव्यवस्था को और मजबूत करना

    सरकार की सबसे बड़ी चुनौती है—प्रदेश की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना। निवेश को जमीन पर उतारना, नए उद्योग लगाना और रोजगार को और तेजी से बढ़ाना आने वाले सालों में सबसे जरूरी काम होगा।


    दो साल पहले जब मोहन यादव मुख्यमंत्री बने थे, तब बहुत से लोगों को संदेह था—क्या वो इतने बड़े पद पर टिक पाएंगे? दो साल बाद, वह संदेह काफी हद तक खत्म हो चुका है। काम की गति, प्रशासनिक बदलाव और धार्मिक पर्यटन के माध्यम से बनाया गया नया मॉडल...इन सबने उन्हें एक स्थापित नेतृत्व के रूप में सामने रखा है। आगे का रास्ता आसान नहीं, लेकिन दिशा स्पष्ट दिख रही है।

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Rishi Upadhyay
    By Rishi Upadhyay

    ऋषि रमन उपाध्याय | जनसंचार में 18 वर्षों का कार्य अनुभव | गणित में स्नातक और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    12वीं में भोपाल की खुशी राय बनीं टॉपर, 499 अंक के साथ 10वीं में प्रतिभा सिंह सोलंकी नंबर-1

    MP Board 10th-12th Result LIVE :12वीं में भोपाल की खुशी राय बनीं टॉपर, 499 अंक के साथ 10वीं में प्रतिभा सिंह सोलंकी नंबर-1

    बिहार के 24वें CM बने सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री को दी बधाई

    Samrat Chaudhary Oath Ceremony LIVE :बिहार के 24वें CM बने सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री को दी बधाई

    AAP सांसद अशोक मित्तल पर ED का शिकंजा, यूनिवर्सिटी फंड में गड़बड़ी के आरोप

    Ashok Mittal :AAP सांसद अशोक मित्तल पर ED का शिकंजा, यूनिवर्सिटी फंड में गड़बड़ी के आरोप

    श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 6 की मौत; आनंदपुर साहिब से लौटते समय हादसा

    Punjab Bus Accident :श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 6 की मौत; आनंदपुर साहिब से लौटते समय हादसा

     महिला ने वीडियो बनाकर बताया कौन हैं "मौत का जिम्मेदार"

    दुष्कर्म पीड़िता ने की आत्महत्या : महिला ने वीडियो बनाकर बताया कौन हैं "मौत का जिम्मेदार"

    बिहार में नीतीश के बाद अब सम्राट का दौर, 3 चेहरों से शुरू होगी सरकार; आज बनेगा नया इतिहास

    Samrat Choudhary Oath Ceremony :बिहार में नीतीश के बाद अब सम्राट का दौर, 3 चेहरों से शुरू होगी सरकार; आज बनेगा नया इतिहास

     केयरटेकर बना लुटेरा, नशीला जूस पिलाकर 25 लाख के गहनों पर हाथ साफ

    इंदौर में सनसनीखेज वारदात: केयरटेकर बना लुटेरा, नशीला जूस पिलाकर 25 लाख के गहनों पर हाथ साफ

    एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट आज, 16 लाख छात्रों का आएगा फैसला; जानें पूरी डिटेल

    MP Board Result 2026 :एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट आज, 16 लाख छात्रों का आएगा फैसला; जानें पूरी डिटेल

    दो महीने में पांचवीं धमकी, शहर में बढ़ता गैंग का नेटवर्क

    इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खौफ: दो महीने में पांचवीं धमकी, शहर में बढ़ता गैंग का नेटवर्क

    मेहनत जरूरी या स्मार्ट वर्क? गलत तरीका अपनाया तो रुक सकता है प्रमोशन!

    Aaj Ka Rashifal 15 April:मेहनत जरूरी या स्मार्ट वर्क? गलत तरीका अपनाया तो रुक सकता है प्रमोशन!

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Tech & Automobiles
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....