PlayBreaking News

सैन फ्रांसिस्को में गैस विस्फोट :6 लोग घायल... कई घर तबाह, हाई-प्रेशर पाइपलाइन फटने से मची अफरा-तफरी

सैन फ्रांसिस्को के अश्लैंड इलाके में गैस विस्फोट में 6 लोग घायल हो गए। वहीं कई घर भी तबाह हो गए। हादसा (San Francisco Gas Explosion) पीजी एंड ई की पाइपलाइन टूटने से हुआ, NTSB ने जांच शुरू कर दी है।
Follow on Google News
6 लोग घायल... कई घर तबाह, हाई-प्रेशर पाइपलाइन फटने से मची अफरा-तफरी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सैन फ्रांसिस्को। कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में गैस विस्फोट (San Francisco Gas Explosion) ने गुरुवार सुबह अश्लैंड इलाके को हिला कर रख दिया। यह भयानक विस्फोट सड़क चौड़ी करने और बाइक लेन बनाने के दौरान टूटे एक हाई-प्रेशर गैस पाइपलाइन के कारण हुआ। विस्फोट की तीव्रता इतनी थी कि, चार मकान पूरी तरह तबाह हो गए और आसपास के घरों में दीवारें हिल गईं।

    इस हादसे में छह लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। San Francisco Gas Explosion के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और फायर ब्रिगेड तथा पुलिस ने बचाव कार्य तुरंत शुरू किया।

    कैसे हुआ विस्फोट?

    स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, सुबह 7:30 बजे पीजी एंड ई (Pacific Gas & Electric) कंपनी को सूचना मिली कि लेवलिंग मशीन ने गलती से जमीन के नीचे दबे हाई-प्रेशर गैस पाइपलाइन को नुकसान पहुंचाया। पाइपलाइन से गैस कई जगहों से रिस रही थी और इसे पूरी तरह बंद करने में करीब 2 घंटे का समय लगा। गैस बंद होने के केवल 10 मिनट बाद जोरदार विस्फोट हुआ।

    Twitter Post

    विस्फोट के बाद की स्थिति

    विस्फोट की तीव्रता इतनी थी कि, आसपास के घर हिल गए और दीवारों से सामान गिर पड़ा। स्थानीय निवासी ब्रिटनी माल्दोनाडो ने बताया कि, हम घर में बैठे थे, अचानक सब कुछ जोर से हिलने लगा, सामान गिरने लगा। लगा जैसे कोई बम फट गया या कोई गाड़ी सीधे हमारे लिविंग रूम में घुस आई हो।

    डोरबेल कैमरे की फुटेज में देखा गया कि, विस्फोट से मकान के दीवार और छत उड़ गए और आग के साथ मलबा आसमान में उछल गया। आसपास के लोग थोड़ी देर के लिए स्तब्ध रहे, फिर बचाव कार्य में जुट गए।

    Uploaded media

    बचाव कार्य और घायलों की स्थिति

    अल्मेडा काउंटी के डिप्टी फायर चीफ रायन निशिमोटो के अनुसार, 6 लोग घायल हुए हैं। इनमें से तीन को तुरंत गंभीर चोटों के कारण अस्पताल ले जाया गया, जबकि अन्य तीन को मामूली चोटें आईं। फायर फाइटर्स ने आग पर नियंत्रण पाया, लेकिन बिजली के गिरे हुए तारों के कारण कुछ देर के लिए उन्हें पीछे हटना पड़ा।

    Uploaded media

    सरकारी और जांच अधिकारी की प्रतिक्रिया

    राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) ने टीम भेजकर विस्फोट की जांच शुरू कर दी है। PG&E कंपनी ने बताया कि, वह पूरी जांच में सहयोग कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि, पाइपलाइन टूटने और गैस बंद होने के बीच का समय विस्फोट की वजह बना।

    यह भी देखें: भारत-अमेरिका साझेदारी को मजबूती; व्यापार और सुरक्षा में सहयोग बढ़ेगा

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts