Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा :गहरी खाई में गिरी बस, 9 यात्रियों की मौत; कई गंभीर घायल

आंध्र प्रदेश के मरेडुमल्ली घाट में प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। Andhra Pradesh bus Accident में 9 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हुए। प्रशासन और रेस्क्यू टीमों ने राहत कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, हादसे की जांच जारी है।
गहरी खाई में गिरी बस, 9 यात्रियों की मौत; कई गंभीर घायल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मरेडुमिल्ली। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू (ASR) जिले में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी प्राइवेट बस चित्तूर-मरेडुमल्ली घाटी में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। Andhra Pradesh bus Accident में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हुए। सभी तीर्थयात्री तेलंगाना के भद्राचलम से अन्नावरम जा रहे थे।

    कैसे हुआ हादसा?

    जानकारी के अनुसार, बस में कुल 37 लोग सवार थे, जिसमें 35 यात्री और चालक व क्लीनर शामिल थे। मरेडुमल्ली घाट पर मोड़ लेने के दौरान चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे घाटी में जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, हादसा कुछ ही सेकंड में हुआ और यात्री संभल भी नहीं पाए। हादसा इतना भीषण था कि, कई यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग बचाव कार्य में जुट गए।

    Twitter Post

    राहत और बचाव कार्य

    स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस और रेस्क्यू टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। घायलों को स्ट्रेचर और रस्सियों की मदद से घाटी से बाहर निकाला गया और भद्राचलम एरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। ASR जिला कलेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि, अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। कई घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। प्रशासन मृतकों की पहचान कर परिवारों को सूचना दे रहा है।

    सीएम नायडू ने जताया दुख

    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया और शीर्ष अधिकारियों को घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज देने और राहत कार्य तेज करने के आदेश दिए। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बचाव कार्य, बस में सवार यात्रियों की संख्या और अस्पताल में भर्ती घायलों की स्थिति की जानकारी दी।

    Twitter Post

    प्रारंभिक कारण और सड़क सुरक्षा पर चिंता

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह बस भद्राचलम मंदिर के दर्शन कर अन्नावरम जा रही थी। मोड़ पर चालक का बस पर नियंत्रण खोना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। प्रशासन हादसे की जांच कर रहा है और सड़क सुरक्षा पहलुओं की समीक्षा करेगा।

    यह भी देखें: खाई में ट्रक गिरने से 22 मजदूरों की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts