Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Dharmendra Prayer Meet :धर्मेंद्र को अंतिम सलाम, दिल्ली प्रेयर मीट में उमड़ा सितारों-नेताओं का जमावड़ा

दिल्ली में हेमा मालिनी ने बॉलीवुड आइकन धर्मेंद्र के लिए सार्वजनिक प्रेयर मीट रखी, जहां बेटी ईशा देओल भावुक दिखीं। दिल्ली की CM रेखा गुप्ता से लेकर गृहमंत्री अमित शाह तक कई बड़े चेहरों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। सभा में धर्मेंद्र की जिंदगी, उनकी आखिरी फिल्म और उनकी अधूरी शायरी को याद किया गया।
धर्मेंद्र को अंतिम सलाम, दिल्ली प्रेयर मीट में उमड़ा सितारों-नेताओं का जमावड़ा
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को गुजरे कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन उन्हें लेकर लोगों का प्यार कम ही नहीं हुआ है। मुंबई में पहली पत्नी और बेटों की तरफ से रखी गई श्रद्धांजलि सभा के बाद अब उनकी एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने दिल्ली में एक प्रेयर मीट आयोजित की। इस मौके पर फैन्स, नेता और कई जाने-पहचाने चेहरे पहुंचे।

    Uploaded media

    दिल्ली की CM रेखा गुप्ता भी पहुंचीं

    प्रेयर मीट में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी पहुंचीं। उन्होंने धर्मेंद्र की तस्वीर के सामने फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और मीडिया से बात करते हुए उनके काम और व्यक्तित्व की खूब तारीफ की। रेखा गुप्ता ने कहा कि धर्मेंद्र सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं थे, बल्कि एक ऐसा चेहरा थे जो लोगों के दिल में जगह बनाए बैठा था।

    उन्होंने आगे कहा कि देश ही नहीं, दुनिया के करोड़ों लोग उनकी कला के दीवाने हैं। उनकी सादगी, उनकी मुस्कान, और उनका व्यवहार लोगों को हमेशा याद रहेगा। उनका जाना बहुत दुख देने वाला है, लेकिन उनकी फिल्में और उनका काम हमें हमेशा याद दिलाता रहेगा कि उन्होंने कितना बड़ा योगदान दिया है।

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस सभा में पहुंचे और धर्मेंद्र की सादगी और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया।

    Twitter Post

     पिता की याद में भर आईं आंखें

    प्रेयर मीट में हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल भी मौजूद थीं। उन्होंने अपने पिता की तस्वीर के सामने फूल चढ़ाए और कुछ देर तक चुपचाप खड़ी रहीं। उनके चेहरे पर साफ दिख रहा था कि वह अपने पिता के बेहद करीब थीं। वह सोशल मीडिया पर भी अक्सर पिता के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती थीं।

    प्रेयर मीट में हेमा मालिनी ने अपने पति की याद में कुछ बातें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र को हमेशा से शायरी पसंद थी और आखिरी दिनों में वह उर्दू में काफी कुछ लिखते थे। हेमा ने उन्हें कहा भी था कि ये सारी शायरियां एक किताब में छपवा दें, लेकिन यह काम अधूरा रह गया। उनकी यह बात सुनकर कई लोग भावुक हो गए।

    Twitter Post

     धर्मेंद्र की तस्वीरों से सजा हॉल

    प्रेयर मीट की जगह को धर्मेंद्र की पुरानी तस्वीरों से सजाया गया था। उनके करियर की बड़ी फिल्मों से लेकर परिवार के साथ बिताए गए अच्छे पलों तक, लगभग हर याद वहां मौजूद थी। हॉल में कोई भी शख्स उनकी जिंदगी के सफर को महसूस किए बिना नहीं रह सकता था। प्रार्थना सभा में दिल्ली के अलग-अलग एरिया ही-मैन के फैंस भी उमड़े। 

    धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 

    धर्मेंद्र ने अपने फिल्मी करियर में 300 से ज्यादा फिल्में कीं। 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में उनका निधन हुआ। 8 दिसंबर को उनकी 90वीं बर्थ एनिवर्सरी भी थी, लेकिन इस बार उनका जन्मदिन यादों के साथ मनाया गया। इसी बीच उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में मुख्य किरदार अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने निभाया है। फैन्स इस फिल्म को धर्मेंद्र की आखिरी याद के रूप में देख रहे हैं।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

    Latest Posts