People's Update
Wednesday, March 25, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Wednesday, March 25, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    बगावत, बेबाकी और बेखौफ अंदाज वाले प्रकाश राज की अनकही कहानी
    राष्ट्रीय
    महाराष्ट्र

    नहीं रहे पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल :90 साल की उम्र में निधन, इंदिरा-राजीव के थे भरोसेमंद

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल का 90 साल की उम्र में लातूर में निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे Shivraj Patil ने अपने घर पर अंतिम सांस ली। सात बार के सांसद, पूर्व लोकसभा स्पीकर और केंद्र में कई महत्वपूर्ण पद संभाल चुके पाटिल 26/11 हमले के दौरान गृह मंत्री थे।
    Publish Date: 12 Dec 2025, 9:36 AM (IST)Updated On: 13 Dec 2025, 8:12 AM (IST)Reading Time: 3 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      लातूर। कांग्रेस के दिग्गज नेता और देश के पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री शिवराज पाटिल का शुक्रवार सुबह 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, वह लंबे समय से बीमार थे और लातूर स्थित अपने आवास पर ही उनका इलाज चल रहा था। Shivraj Patil का सियासी सफर बेहद प्रभावशाली माना जाता है। उन्होंने लोकसभा स्पीकर, केंद्रीय मंत्री जैसे कई अहम पद संभाले और मराठवाड़ा की राजनीति में दशकों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

      लातूर में हुआ निधन

      शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे शिवराज पाटिल ने लातूर स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। परिवार के अनुसार, वह उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे और पिछले कुछ समय से घर पर ही चिकित्सा चल रही थी। उनके निधन की खबर सामने आते ही लातूर और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की।

      शिवराज पाटिल के घर के बाहर बड़ी संख्या में लोग, ग्रामीण, पार्टी कार्यकर्ता और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता पहुंच रहे हैं। सभी उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

      लंबा और प्रभावशाली राजनीतिक सफर

      शिवराज पाटिल का राजनीतिक करियर पांच दशकों से भी ज्यादा का रहा। उन्होंने 1967-69 में लातूर नगर पालिका के सदस्य के रूप में राजनीति की शुरुआत की। इसके बाद 1972 और 1978 में वह लातूर ग्रामीण विधानसभा सीट से विधायक चुने गए।

      उनकी असली पहचान तब बनी जब वे 1980 के चुनाव में लातूर लोकसभा सीट से विजयी होकर संसद पहुंचे। इसके बाद वह लगातार सात बार इस सीट को जीतते रहे- 1980, 1984, 1989, 1991, 1996, 1998 और 1999।

      [breaking type="Breaking"]

      दिल्ली की राजनीति में बेहद प्रभावशाली चेहरा

      शिवराज पाटिल पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के विश्वस्त नेताओं में गिने जाते थे। 1980 के दशक में वह रक्षा राज्य मंत्री और बाद में कैबिनेट में कई अहम विभागों के मंत्री रहे। 1991 से 1996 तक वह लोकसभा के 10वें स्पीकर रहे। 2004 में यूपीए सरकार बनने पर उन्हें देश के गृहमंत्री की जिम्मेदारी मिली। उनकी छवि एक शांत, साधारण, लेकिन अनुशासित नेता की रही है।

      मुंबई 26/11 हमलों के बाद दिया था इस्तीफा

      2008 के मुंबई आतंकवादी हमले के दौरान शिवराज पाटिल देश के गृह मंत्री थे। हमले के बाद सुरक्षा में हुई खामियों की वजह से उनकी काफी आलोचना हुई, जिसके बाद उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे दिया। यह भारतीय राजनीति में नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता देने वाला एक बड़ा उदाहरण माना जाता है।

      यह भी देखें: फर्जी प्रमोशन, विवादित बयान के बाद CM ने कृषि विभाग से हटाया, केंद्र को भेजा बर्खास्तगी प्रस्ताव

      जन्म, शिक्षा और शुरुआती जीवन

      शिवराज पाटिल का जन्म 12 अक्टूबर 1935 को लातूर जिले के चाकुर में हुआ। पिता शिवराम पाटिल किसान थे, और परिवार साधारण आर्थिक स्थिति से आता था। उन्होंने लातूर में प्रारंभिक शिक्षा ली। उस्मानिया यूनिवर्सिटी से साइंस में स्नातक किया। मुंबई यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई पूरी करने के बाद वे राजनीति में प्रवेश कर गए। सीधे साधे व्यक्तित्व और साफ छवि ने उन्हें राजनीति में तेजी से ऊंचाई तक पहुंचाया।

      मराठवाड़ा की राजनीति का बड़ा चेहरा

      शिवराज पाटिल का मराठवाड़ा में जबरदस्त प्रभाव था। लातूर क्षेत्र में उनकी पकड़ इतनी मजबूत रही कि कई सालों तक वह हर चुनाव भारी अंतर से जीतते रहे। उनके निधन के बाद लातूर के लोगों ने उन्हें सरल, उपलब्ध और सज्जन नेता के रूप में याद किया।

      यह भी देखें: दिल्ली दंगे की साजिश के आरोपी उमर खालिद को बहन की शादी के लिए मिली अंतरिम जमानत

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Maharashtra Politics

      Congress

      Maharashtra News

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      बगावत, बेबाकी और बेखौफ अंदाज वाले प्रकाश राज की अनकही कहानी

      जन्मदिन विशेष:बगावत, बेबाकी और बेखौफ अंदाज वाले प्रकाश राज की अनकही कहानी

       BJP ने 19 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की, आरजी कर रेप पीड़िता की मां को भी दिया टिकट

      पश्चिम बंगाल चुनाव : BJP ने 19 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की, आरजी कर रेप पीड़िता की मां को भी दिया टिकट

      रेप केस में फरार AAP विधायक हरमीत पठानमाजरा गिरफ्तार

      AAP MLA Arrested:रेप केस में फरार AAP विधायक हरमीत पठानमाजरा गिरफ्तार

      गैस बुकिंग नियम पर फैली अफवाह: सरकार ने कहा- अफवाहों पर ना करें भरोसा

      LPG Booking:गैस बुकिंग नियम पर फैली अफवाह: सरकार ने कहा- अफवाहों पर ना करें भरोसा

      आरटीओ की महिला आरक्षक और साथी रिश्वत लेते गिरफ्तार

      लोकायुक्त की कार्रवाई :आरटीओ की महिला आरक्षक और साथी रिश्वत लेते गिरफ्तार

      सीएम डॉ. यादव ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

      Happy Birthday CM :सीएम डॉ. यादव ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

      अफवाहों से मचा हड़कंप, पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़, बैंककर्मी घोड़े से पहुंचा ऑफिस

      देवास:अफवाहों से मचा हड़कंप, पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़, बैंककर्मी घोड़े से पहुंचा ऑफिस

      6 साल में 140+ बोन मैरो ट्रांसप्लांट, बच्चों को मिला नया जीवन

      सरकारी अस्पतालों की बड़ी उपलब्धि:6 साल में 140+ बोन मैरो ट्रांसप्लांट, बच्चों को मिला नया जीवन

      भतीजे ने चाचा की गोली मारकर की हत्या, खेत में पानी जाने पर हुआ विवाद, पुलिस कर रही जांच

      नरसिंहपुर:भतीजे ने चाचा की गोली मारकर की हत्या, खेत में पानी जाने पर हुआ विवाद, पुलिस कर रही जांच

      सीएम के जन्मदिन पर मंडला अस्पताल पहुंचीं मंत्री, नवजात का नाम रखा 'मोहन यादव'

      'Mohan Yadav' In Mandla :सीएम के जन्मदिन पर मंडला अस्पताल पहुंचीं मंत्री, नवजात का नाम रखा 'मोहन यादव'

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....