'धुरंधर' का गाना वायरल :एक्टर अक्षय खन्ना पर लगे डांस कॉपी करने के आरोप

‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना के डांस और एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया। उनकी ग्रैंड एंट्री, attitude और स्टाइल सब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि FA9LA के डांस स्टेप्स अक्षय खन्ना ने चोरी किए गए थे।
Follow on Google News
एक्टर अक्षय खन्ना पर लगे डांस कॉपी करने के आरोप
credit:- social media
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अगर आपने हाल ही में ‘धुरंधर’ देखी है, तो आपको अक्षय खन्ना की एक्टिंग और डांस मूव्स जरूर याद होंगे। उनकी ग्रैंड एंट्री, attitude और स्टाइल ने फैंस का दिल जीत लिया। गानों के बोल भले ही कुछ लोगों को समझ न आए, लेकिन बीट इतनी catchy और मजेदार है कि पूरा इंटरनेट बस उसी पर थिरक रहा है। लोग वीडियो देखकर बार-बार रीप्ले कर रहे हैं और हर कोई अपने अंदाज में उस बीट पर रील बना रहा है। लेकिन तभी एक पुराने जैसे डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर सवाल खड़े कर दिए कि अक्षय खन्ना का यह डांस किसी और का कॉपी किया है?

    यह भी पढ़ें: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर के पार्ट-2 में दिखेंगे संजय, केरला स्टोरी-2 में भी निभाएंगे किरदार

    दरअसल, ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना के ग्रैंड मूव्स और attitude किसी कोरियोग्राफर की देन नहीं हैं। यह स्टाइल अक्षय ने खुद बनाया है, और इसका इंस्पिरेशन उन्होंने अपने पिता विनोद खन्ना से लिया है।

    यह भी पढ़ें: धुरंधर को CBFC की हरी झंडी, रणवीर सिंह की फिल्म से हटे विवादों के बादल

    सोशल मीडिया पर अचानक एक पुराना वीडियो वायरल हुआ, जिसमें विनोद खन्ना रेखा के साथ वही मूव्स करते नजर आ रहे हैं। फैंस ने दोनों क्लिप्स को साथ देखा तो साफ दिखाई दिया कि अक्षय ने किसी का डांस कॉपी नहीं किया, बल्कि अपने पिता की आइकॉनिक मूव्स को अपने अंदाज में रिक्रिएट किया है। यही बात सोशल मीडिया पर चर्चा का मुख्य विषय बन गई।

     फिल्म ‘धुरंधर’ में डांस और गाने दोनों ने फिल्म को और भी ट्रेंडी और दिलचस्प बना दिया है। अक्षय खन्ना ने अपने पिता की यादगार मूव्स को अपने अंदाज में पेश कर सबका दिल जीत लिया, और FA9LA की catchy बीट ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

    इसके अलावा, गाने की धुन ने भी फिल्म की पॉपुलैरिटी में चार चांद लगा दिए। फिल्म में शामिल गाना ‘FA9LA’ खाड़ी देशों के हिप-हॉप कलाकार फ्लिपराची का है। बहरीन की लोकल बोली में ‘FA9LA’ का मतलब होता है ‘मस्ती का समय’ या ‘पार्टी’। गाने के बोल थोड़े अलग और नए हैं, इसलिए कई लोग इसे तुरंत समझ नहीं पा रहे हैं, लेकिन बीट इतनी मजेदार है कि कोई भी अपने आप उस पर थिरक रहा है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts