Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जिला कोर्ट में फर्जी वकील होने के संदेह में युवक पकड़ा, बार एसोसिएशन ने पुलिस को सौंपा

औचक निरीक्षण के दौरान दस्तावेज नहीं दिखा सका युवक, खुद को मुंशी बताता रहा; बार एसोसिएशन ने गहन जांच की मांग की
जिला कोर्ट में फर्जी वकील होने के संदेह में युवक पकड़ा, बार एसोसिएशन ने पुलिस को सौंपा
जिला कोर्ट में पकड़ने कर पुलिस को सौपा-इन्सेट में धर्मेंद्र राठौर

इंदौर। जिला न्यायालय परिसर में बार एसोसिएशन के औचक निरीक्षण के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़कर एमजी रोड पुलिस के हवाले किया गया। युवक पर फर्जी वकील बनकर कोर्ट परिसर में घूमने का संदेह जताया गया है। पूछताछ के दौरान वह अपनी पहचान से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद बार एसोसिएशन ने पुलिस से मामले की विस्तृत जांच की मांग की है।

 

ये भी पढ़ें: शासकीय राशि गबन कांड में नया खुलासा: आरोपी के खाते में आए थे ₹13.72 लाख

बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश पाल और कार्यकारिणी सदस्य सोमवार को जिला न्यायालय परिसर में जूनियर वकीलों एवं अधिकृत अधिवक्ताओं के सत्यापन के लिए औचक निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान कोर्ट रूम नंबर-44 के बाहर खड़े एक युवक पर उन्हें संदेह हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम धर्मेंद्र राठौर बताया।

ये भी पढ़ें: बारिश का डबल अटैक! 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी, बिहार, दिल्ली समेत कई इलाकों में IMD की चेतावनी

पहचान के दस्तावेज नहीं दिखा पाया

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जब उससे अधिवक्ता होने या किसी वरिष्ठ वकील के साथ कार्य करने संबंधी दस्तावेज मांगे, तो वह कोई संतोषजनक प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। युवक ने खुद को एक वकील का मुंशी बताया, लेकिन इस दावे के समर्थन में भी कोई अधिकृत दस्तावेज नहीं दिखा पाया।

 

ये भी पढ़ें: एमपी में रिकॉर्ड एडमिशन : यूजी-पीजी में 4.89 लाख छात्रों ने लिया दाखिला, 4 साल का सबसे बड़ा आंकड़ा

पुलिस को सौंपा, मोबाइल भी जब्त

बार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश पाल ने बताया कि नियमों के अनुसार केवल पंजीकृत अधिवक्ताओं को निर्धारित ड्रेस कोड में न्यायालय परिसर में वकालत संबंधी गतिविधियों की अनुमति होती है, जबकि लॉ स्टूडेंट्स के लिए अलग प्रावधान हैं। दस्तावेज नहीं मिलने पर युवक को एमजी रोड थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। उसका मोबाइल फोन भी पुलिस को सौंप दिया गया है।

/img/67/1785208654050

 सभी अधिवक्ता पहुंचे थे एमजी रोड थाने 

ये भी पढ़ें: इंदौर में 13 मिनट में एयरपोर्ट पहुंचा दिल: 16 मिनट में किडनियां, 25 वर्षीय गौरव दवे के अंगदान से चार लोगों को मिली नई जिंदगी

लिखित शिकायत देकर जांच की मांग

बार एसोसिएशन ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर मांग की है कि धर्मेंद्र राठौर की पूरी पृष्ठभूमि की जांच की जाए। यह पता लगाया जाए कि वह वास्तव में लॉ स्टूडेंट है, किसी अधिवक्ता का मुंशी है, अधिवक्ता है या फर्जी पहचान के साथ न्यायालय परिसर में सक्रिय था।

ये भी पढ़ें: Peoples Update Special : भोपाल में पहाड़ का पोस्टमार्टम...खजूरी गांव में तीन साल में आधा गायब किया, हरियाली दूर-168 करोड़ का कोपरा निकाला

पुलिस जुटी सत्यापन में

एमजी रोड थाना पुलिस ने युवक से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस उसके शैक्षणिक रिकॉर्ड, बार काउंसिल से जुड़े दस्तावेज और अन्य तथ्यों का सत्यापन कर रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts