PlayBreaking News

शासकीय राशि गबन कांड में नया खुलासा:आरोपी के खाते में आए थे ₹13.72 लाख

जिला कोषालय से फेल खातों का दुरुपयोग कर निजी खातों में ट्रांसफर की गई थी राशि, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी से पूछताछ जारी
Follow on Google News
आरोपी के खाते में आए थे ₹13.72 लाख
थाने का फाइल फ़ोटो व इन्सेट में आरोपी मनोज

इंदौर। करीब ₹8 करोड़ के शासकीय धन के गबन से जुड़े बहुचर्चित मामले में रावजी बाजार थाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी के बैंक खाते में शासकीय मद से ₹13.72 लाख ट्रांसफर किए गए थे। न्यायालय ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है, जहां उससे राशि के उपयोग और अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें: बारिश का डबल अटैक! 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी, बिहार, दिल्ली समेत कई इलाकों में IMD की चेतावनी

पुलिस के अनुसार, इस मामले में 23 मार्च 2023 को तत्कालीन संयुक्त कलेक्टर मुनीष सिंह सिकरवार की शिकायत पर रावजी बाजार थाने में प्रकरण दर्ज किया गया था। मामले में पहले से मिलाप चौहान, रंजीत करोड़, मनीषा चौहान, राहुल चौहान सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।

ये भी पढ़ें: इंदौर में 13 मिनट में एयरपोर्ट पहुंचा दिल: 16 मिनट में किडनियां, 25 वर्षीय गौरव दवे के अंगदान से चार लोगों को मिली नई जिंदगी

फेल बैंक खातों का उठाया फायदा

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने आपसी साजिश के तहत जिला कोषालय से ऐसे बैंक खातों की जानकारी जुटाई, जिनमें तकनीकी कारणों से भुगतान विफल (फेल) हो गया था। इसके बाद पात्र हितग्राहियों के बैंक खातों की जगह अपने, रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों के बैंक खातों के नंबर दर्ज कर फर्जी स्वीकृति आदेश तैयार किए गए।

ये भी पढ़ें: एमपी में रिकॉर्ड एडमिशन : यूजी-पीजी में 4.89 लाख छात्रों ने लिया दाखिला, 4 साल का सबसे बड़ा आंकड़ा

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने भुगतान संबंधी देयकों को दोबारा जनरेट कर सरकारी राशि विभिन्न निजी बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी। इस पूरे फर्जीवाड़े के जरिए करीब ₹8 करोड़ के शासकीय धन का गबन किया गया।

ये भी पढ़ें: HDFC बैंक का बड़ा एक्शन! MD, CFO समेत 3 बड़े अधिकारियों पर 1-1 लाख रुपए का जुर्माना, क्यों हुई कार्रवाई?

मनोज उर्फ हल्लू गिरफ्तार

इसी प्रकरण में पुलिस ने सोमवार को सर्वहारा नगर, परदेशीपुरा निवासी मनोज उर्फ हल्लू को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि सह-आरोपी रंजीत करोड़ ने शासकीय मद से मनोज के बैंक खाते में ₹13 लाख 72 हजार ट्रांसफर किए थे। पुलिस का दावा है कि इस राशि का उपयोग आरोपी और उसके साथियों ने किया।

ये भी पढ़ें: Parliament Monsoon Session: एंटी पेपर लीक बिल पर कल होगी चर्चा, कल तक के लिए स्थगित हुई लोकसभा

रिमांड में पूछताछ जारी

पुलिस अब आरोपी से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ट्रांसफर की गई राशि कहां खर्च की गई, उससे किसे लाभ पहुंचा और इस पूरे गबन में अन्य किन लोगों की भूमिका रही। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts