Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिंगरौली में मजदूरों का चक्काजाम, 66 श्रमिकों पर लाठीचार्ज के आरोप से मचा हड़कंप; पुलिस ने आरोपों को नकारा

सिंगरौली के खनुआ तिराहे पर मेहनताने की मांग को लेकर मजदूरों ने चक्काजाम किया। श्रमिकों ने लाठीचार्ज का आरोप लगाया, पुलिस ने इससे इनकार किया।
सिंगरौली में मजदूरों का चक्काजाम, 66 श्रमिकों पर लाठीचार्ज के आरोप से मचा हड़कंप; पुलिस ने आरोपों को नकारा

सिंगरौली। जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत खनुआ मुख्य तिराहे पर मेहनताने की मांग को लेकर श्रमिकों द्वारा किया गया चक्काजाम और उसके बाद हुई पुलिसिया कार्रवाई अब बड़े विवाद का रूप ले चुकी है। प्रदर्शनकारी श्रमिकों ने सरई पुलिस पर बर्बरतापूर्वक लाठी-डंडों से मारपीट करने और लगभग 66 मजदूरों पर लाठीचार्ज करने का गंभीर आरोप लगाया है।

सरई थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह मर्सकोले के अनुसार, कुछ लोगों ने सड़क पर अवैध रूप से चक्काजाम कर कोल परिवहन ठप कर दिया था। पुलिस ने पहले काफी समझाइश दी, लेकिन जब जाम नहीं हटाया गया तो कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित व्यक्तियों को अभिरक्षा में लिया गया। सड़क जाम करने और विवाद करने वालों पर नियमानुसार मामला दर्ज हुआ है। लाठीचार्ज की बात बेबुनियाद है।

जाम लगाकर कोयला परिवहन रोका

घटनाक्रम के अनुसार, परफेक्ट सिक्योरिटी कंपनी के सुरक्षाकर्मियों ने 1 नवंबर को अपनी लंबित मांगों और मानदेय के भुगतान को लेकर सड़क पर वाहन खड़े कर कोयला परिवहन रोक दिया था। पुलिस का आरोप है कि समझाइश के बावजूद राजीव साकेत उर्फ राजू अपने सहयोगियों के साथ कोल परिवहन बाधित करता रहा और कंपनी के सुरक्षा प्रबंधक सुमन्त द्विवेदी व उनके कर्मियों के साथ अड़ीबाजी की।

सिंगरौली में नशीली दवाओं पर बड़ी कार्रवाई, कफ सिरप और टैबलेट-कैप्सूल जब्त; 2 आरोपी गिरफ्तार

मुख्य आरोपी हिरासत में

स्थिति नियंत्रित न होने पर पुलिस ने मुख्य आरोपी राजीव साकेत को हिरासत में लिया। मौके से रामनारायण सेन और वीरेन्द्र सिंह को भी अभिरक्षा में लेकर बाउंड ओवर की कार्रवाई हेतु तहसील न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी राजीव साकेत के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 119(1), 296(बी), 351(3) एवं 3(5) के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। इस टकराव के बाद मजदूरों में भारी रोष व्याप्त है।

सिंगरौली: मरीज को खटिया पर ले गए परिजन, हरनाडोल में एंबुलेंस कीचड़ में फंसी

घटना की जानकारी जुटाई जा रही है

पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने की बात आधिकारिक रूप से सामने नहीं आई है। पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधि सम्मत और निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

-शियाज केएम, पुलिस अधीक्षक, सिंगरौली

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts