एमपी में रिकॉर्ड एडमिशन : यूजी-पीजी में 4.89 लाख छात्रों ने लिया दाखिला, 4 साल का सबसे बड़ा आंकड़ा

पीपुल्स संवाददाता, भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग (डीएचई) की ई-प्रवेश प्रणाली से यूजी-पीजी में करीब 4.89 लाख स्टूडेंट्स को घर बैठे एडमिशन मिला है। विभाग द्वारा प्रवेश प्रक्रिया को पूर्णत: डिजिटल, पारदर्शी और सरल बनाने की दिशा में काम किया है। अब तक प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में यूजी और पीजी में 4,89,169 स्टूडेंट्स ने एडमिशन लिया है, जो पिछले चार वर्षों में सर्वाधिक है। पिछले वर्ष की तुलना में करीब 73 हजार से अधिक प्रवेश बढ़े हैं।
यह भी पढ़ें: जबलपुर मेडिकल कॉलेज की बड़ी कामयाबी… दुर्लभ संयुक्त जुड़वा बच्चों की पहले चरण की सर्जरी सफल, दो टीमों ने किया ऑपरेशन
विद्यार्थी गर बैठे ही पंजीयन कर सकते
यूजी-पीजी में प्रवेश में वृद्धि का सबसे बड़ा कारण विभाग द्वारा विकसित ई-प्रवेश पोर्टल एवं मोबाइल ऐप रहा है। अब विद्यार्थी घर बैठे ही पंजीयन, दस्तावेज अपलोड, ऑनलाइन सत्यापन, महाविद्यालय एवं पाठ्यक्रम का चयन, शुल्क भुगतान तथा प्रवेश की संपूर्ण प्रक्रिया सहजता से पूरी कर रहे हैं। इसके साथ ही विभाग ने प्रदेशभर के कॉलेजों में हेल्प सेंटर, विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 24़7 कॉल सेंटर, जिला एवं संभाग स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग तथा प्रभावी तकनीकी सहायता की व्यवस्था की है।
7 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने कराया पंजीयन
वर्तमान शैक्षणिक सत्र में अब तक 7,18,386 विद्यार्थियों ने ई-प्रवेश पोर्टल पर पंजीयन कराया है। इनमें से 6,31,854 विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन पूर्ण हो चुका है तथा 4,89,169 विद्यार्थियों ने प्रवेश प्राप्त कर लिया है।
पिछले चार वर्षों में प्रवेश की स्थिति
वर्ष 2023-24 : 3,21,154
वर्ष 2024-25 : 3,25,095
वर्ष 2025-26 : 4,15,655
वर्ष 2026-27 : 4,89,169
इस वर्ष यूजी-पीजी में प्रवेश की स्थिति
यूजी में प्रवेश : 3,38,148
पीजी में प्रवेश : 1,04,455
एनसीटीई कोर्सों में प्रवेश : 46,566
वर्ष 2025-26 की तुलना में अधिक प्रवेश : 73,514
वर्ष 2023-24 की तुलना में अधिक प्रवेश : 1,68,015











