🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

Surajpur:सरगुजा में बंद कमरे का खूनी राज: बोरे में मिले पति-पत्नी के शव, सिर पर गहरे घाव,बड़ा बेटा फरार

धौरपुर थाना क्षेत्र के सपड़ा गांव की घटना, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य; पुलिस बड़े बेटे की तलाश में जुटी,सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सपड़ा में पति-पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुराने घर के एक बंद कमरे से दोनों के शव बोरे में बंधे मिले। दोनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। घटना के बाद से मृतक दंपती का बड़ा बेटा फरार है
Follow on Google News
सरगुजा में बंद कमरे का खूनी राज: बोरे में मिले पति-पत्नी के शव, सिर पर गहरे घाव,बड़ा बेटा फरार

रायपुर/सूरजपुर:सरगुजा के सपड़ा गांव में एक दंपती की हत्या से सनसनी फैल गई। पुराने घर के बंद कमरे में पति-पत्नी के शव बोरे में बंधे मिले। दोनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। घटना के बाद से उनका बड़ा बेटा फरार है, जिस पर पुलिस को हत्या का शक है। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: Raipur: सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर पर FIR, पुराने BJP वीडियो को स्वतंत्रता दिवस का बताने का आरोप, छत्तीसगढ़ में सियासी बवाल

बंद कमरे में मिला खून का राज

सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सपड़ा में पति-पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुराने घर के एक बंद कमरे से दोनों के शव बोरे में बंधे मिले। दोनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। घटना के बाद से मृतक दंपती का बड़ा बेटा फरार है, जिसके चलते पुलिस को उसी पर हत्या का संदेह है।

यह भी पढ़ें: Raigarh: रायगढ़ में शराब दुकान के बाहर चली गोली, गार्ड के पेट में लगी,CCTV में कैद हुई वारदात

बोरे खोलते ही सामने आया खौफनाक मंजर

जानकारी के मुताबिक, ग्राम सपड़ा के परसापारा में 55 वर्षीय हीराधर यादव अपनी 50 वर्षीय पत्नी गुलाबी यादव और बड़े बेटे जदू यादव के साथ पुराने घर में रहते थे। उनका छोटा बेटा मोहन यादव अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गांव में ही अलग घर में रहता है।

/img/129/1787063599632

 

ताला तोड़ा तो फर्श पर फैला था खून

कमरा बंद मिलने पर मोहन यादव और सुकृत नागेश ने ताला तोड़ा। अंदर फर्श पर खून फैला हुआ था और खून से सने दो बोरे पड़े थे। दोनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें: Durg Bhilai: भिलाई में तीन मासूम बच्चियों से हैवानियत,59 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही धौरपुर पुलिस और एसडीओपी तूल सिंह पट्टावी मौके पर पहुंचे। अंबिकापुर से फॉरेंसिक विशेषज्ञ प्रभात भगत भी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जांच के दौरान दोनों बोरों को खोला गया तो अंदर हीराधर यादव और गुलाबी यादव के शव बंधे मिले।

सिर पर गहरे घाव, फरसा या टांगी से हमले की आशंका

पुलिस के अनुसार, दोनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। शुरुआती जांच में फरसा या टांगी जैसे धारदार हथियार से हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सिर में गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव को मौत की वजह माना जा रहा है। हालांकि हत्या में इस्तेमाल हथियार और घटनाक्रम की पूरी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

यह भी पढ़ें: Raipur: धमतरी के बारना में पढ़ाई चौपट होने से फूटा गुस्सा,छात्राओं के साथ धरने पर बैठे परिजन और ग्रामीण, तत्काल शिक्षकों की नियुक्ति की मांग

बड़े बेटे के फरार होने से शक गहराया

दंपती का बड़ा बेटा जदू यादव घटना के बाद से फरार है। पुलिस को उसकी तलाश है और प्रथम दृष्टया उसी पर संदेह जताया जा रहा है। आशंका है कि हत्या के बाद शवों को बोरे में बंद कर कमरे में रखा गया और कमरा बंद कर आरोपी वहां से चला गया।

घरेलू विवाद की भी हो रही जांच

मृतक के छोटे बेटे मोहन यादव के मुताबिक, जदू यादव अविवाहित था और लंबे समय से माता-पिता के साथ रहता था। परिवार में मामूली घरेलू विवाद होते थे, लेकिन किसी बड़े विवाद की जानकारी नहीं थी। पुलिस अब घरेलू विवाद समेत हत्या की वजह से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: Kanker: कांकेर में 7 फीट गहरे सेप्टिक टैंक में गिरे भालू के दो शावक, बचाने पहुंची मादा ने ग्रामीणों को दौड़ाया

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत की परिस्थितियों को लेकर तस्वीर और स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस फरार बड़े बेटे जदू यादव की तलाश में जुटी है।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

Latest Posts