Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महाठग सुकेश चंद्रशेखर के नए लेटर में खुलासा, लिखा- नोरा चाहती थीं मैं जैकलीन को छोड़ दूं, करती थीं ब्रेनवॉश…

Follow on Google News
महाठग सुकेश चंद्रशेखर के नए लेटर में खुलासा, लिखा- नोरा चाहती थीं मैं जैकलीन को छोड़ दूं, करती थीं ब्रेनवॉश…
जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर का एक नया लेटर सामने आया है। इस लेटर में नोरा और जैकलीन के झगड़े के कई दफन राज को उजागर कर दिया है। सुकेश ने दावा किया है कि नोरा फतेही ने आर्थिक अपराध ब्यूरो (EOW) के सामने अपना बयान बदला था। सुकेश ने लेटर में दावा किया है कि नोरा फतेही, जैकलीन से चिढ़ती थीं। नोरा चाहती थीं मैं जैकलीन को छोड़ दूं। मेरा मना करने के बाद भी नोरा मुझे परेशान करती रहीं।

नोरा करती थीं ब्रेनवॉश

सुकेश चंद्रशेखर ने लेटर में आगे लिखा- जैकलीन और मैं सीरियस रिलेशनशिप में थे। यही वजह है कि नोरा, जैकलीन से जलती थीं। मुझे जैकलीन को लेकर भड़काती थीं और मेरा ब्रेनवॉश कर रहीं थीं। नोरा चाहती थीं कि मैं जैकलीन को छोड़ दूं। सुकेश ने आगे लिखा कि निक्की तम्बोली और चाहत खन्ना केवल पेशेवर सहयोगी थे और मेरे प्रोडक्शन में काम करने वाले थे।

सुकेश ने लेटर में लिखी ये बातें

  • नोरा पहले ईडी के सामने 50 पीएमएलए एक्ट के तहत एक अलग बयान देती हैं, जो अदालत में स्वीकार्य है और एक सबूत भी है। बाद में, अब ईओ (इन्क्वायरी अफसर) और एक मजिस्ट्रेट के सामने पूरे बयान को बदल दिया जाता है। उसकी ओर से नई कहानियां बनाई जाती हैं और इसे बहुत अच्छी तरह से सत्यापित किया जा सकता है और चार्जशीट के साथ भी तुलना की जा सकती है।
  • ईडी और अब ईओडब्ल्यू ये स्पष्ट रूप से दिखाता है कि नोरा किस तरह से बयानों में हेरफेर कर रही है।
  • नोरा हमेशा जैकलीन से ईर्ष्या करती थीं और हमेशा जैकलीन के खिलाफ मेरा ब्रेनवॉश करती थी। वह चाहती थीं कि मैं जैकलीन को छोड़ दूं और उसे डेट करना शुरू कर दूं। नोरा मुझे दिन में कम से कम 10 बार कॉल करती थीं और अगर मैं उसे जवाब नहीं देता था तो वह मुझे कॉल करती रहती थीं।
  • नोरा का दावा है कि उसे कार नहीं चाहिए थी या उसने इसे अपने लिए नहीं लिया। ये एक बहुत बड़ा झूठ है। क्योंकि वह मेरे पीछे पड़ी थी कि उसकी कार को 'सीएलए' के रूप में बदलना पड़ा। उसके और मेरे चैट और स्क्रीनशॉट ईडी के पास हैं। इसलिए कोई झूठ नहीं है। वास्तव में, मैं उसे रेंज रोवर देना चाहता था। लेकिन कार स्टॉक में उपलब्ध नहीं थी। वह अर्जेंट में चाहती थी, मैंने उसे बीएमडब्ल्यू एस सीरीज दी, जिसे वह लंबे समय तक इस्तेमाल करती रहीं क्योंकि वह एक गैर-भारतीय थीं। उसने मुझे अपने सबसे अच्छे दोस्त के पति बॉबी के नाम पर इसे रजिस्टर कराने के लिए कहा।
  • कभी कोई पेशेवर लेन-देन नहीं किया, जैसा कि वह दावा कर रही हैं। सिवाय एक बार के कि उसने मेरी चिंता फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया, जिसके लिए उसकी एजेंसी को आधिकारिक भुगतान किया गया था।
  • जैसा कि मैं और जैकलीन एक सीरियस रिलेशनशिप में थे, मैंने नोरा से बचना शुरू कर दिया। लेकिन वह मुझे फोन करके परेशान करती रहीं और साथ ही मुझे एक म्यूजिक प्रोडक्शन कंपनी स्थापित करने में बॉबी की मदद करने के लिए कहती रहीं, जो मैंने किया। इसके साथ ही उसने मुझे कई तस्वीरें भेजीं। हेमीज बैग और गहने जो वह चाहती थीं, जो मैंने उसे दिए। जो वह आज तक इस्तेमाल कर रही थीं। उसे हेमीज बैग का एक बिल पेश करने के लिए कहें जो उसके पास है, वह कभी भी पेश नहीं कर सकतीं क्योंकि उसके पास बिल नहीं है क्योंकि बैग का मूल्य 2 करोड़ से ज्यादा है।
  • आज वह बात करती हैं कि मैंने उसे एक घर देने का वादा किया था, लेकिन उसने मोरक्को के कैसाब्लांका में अपने परिवार के लिए एक घर खरीदने के लिए पहले ही मुझसे एक बड़ी राशि ले ली है। ये सभी नई कहानियां उसकी ओर से 9 महीने पहले ईडी के बयान के बाद कानून से बचने के लिए तैयार की गई हैं।

क्या है पूरा मामला

प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से सुकेश चंद्रशेखर, उसकी पत्नी अभिनेत्री लीना मारिया पॉल और अन्य छह लोगों के खिलाफ 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार्जशीट दायर की गई थी। जिसके बाद एक के बाद एक कई नए खुलासे हो रहे हैं। जैकलीन और नोरा समेत इस मामले में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के नाम सामने आ रहे हैं। दरअसल, सुकेश ने रैनबैक्सी के पूर्व फाउंडर को जेल से बाहर निकालने का झांसा देकर उनके परिवार से 200 करोड़ रुपए की ठगी की है। यह सब उसने जेल में रहते हुए ही किया। कहा जा रहा है कि यही पैसा वह फिल्मी कलाकारों पर लुटा रहा था। दावा है कि इस लालच में चाहत खन्ना, नेहा कपूर और नोरा फतेही ने सुकेश से तिहाड़ जेल में कई बार मुलाकात की थी। ED ने 24 अगस्त को चेन्नई में सुकेश का सी-फेसिंग बंगला सीज कर लिया था। बंगले से 82.5 लाख रुपए, 2 किलो सोना और 12 से ज्यादा लग्जरी कारें जब्त की गई थीं। ये भी पढ़ें- जैकलीन फर्नांडिस का खुलासा! बोलीं- ‘सुकेश ने मेरे इमोशंस के साथ खेला… करियर बर्बाद किया, नरक बन गई जिंदगी’

ठग सुकेश ने जैकलीन को दिए थे करोड़ों के गिफ्ट्स

जानकारी के मुताबिक, सुकेश ने जैकलीन को 10 करोड़ रुपए के कीमती गिफ्ट्स दिए थे। ऐसा भी बताया गया है कि सुकेश ने जैकलीन के फैमिली मेंबर्स को भी महंगे तोहफे दिए थे। परिवार को दिए गए तोहफों में कार, महंगे सामान के अलावा 1.32 करोड़ और 15 लाख के फंड्स भी शामिल थे। पहले ऐसा बताया गया था कि ठग सुकेश ने दिल्ली की जेल में बंद रहते हुए एक महिला से 215 करोड़ रुपए ठगे थे। इसके बाद सुकेश ने जैकलीन को उन्हीं जबरन वसूली के पैसों से करोड़ों के महंगे तोहफे दिए थे। गिफ्ट्स में डायमंड, जूलरी, 52 लाख का घोड़ा समेत कई दूसरे महंगे तोहफे भी शामिल थे। बताया गया था कि सुकेश ने ये सारा पैसा लोगों को ठग कर कमाया था। मनोरंजन जगत की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts