आलिया-शाहीन भट्ट की ‘डोंट बी शाय’ की रिलीज डेट आउट, इस दिन होगी स्ट्रीम

आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट की प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘डोंट बी शाय’ का ग्लोबल प्रीमियर 25 सितंबर 2026 को प्राइम वीडियो पर होगा। श्रीति मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह यंग-एडल्ट रोमांटिक कॉमेडी चार नए कलाकारों आरुषि बजाज, अंश दुग्गल, बियांका अरोड़ा और पीयूष खाटी की कहानी है। फिल्म 240 से अधिक देशों में स्ट्रीम होगी।
आलिया-शाहीन भट्ट की ‘डोंट बी शाय’ की रिलीज डेट आउट, इस दिन होगी स्ट्रीम
Don't Be Shy! Alia Bhatt Shaheen Bhatt Project

आलिया भट्ट और उनकी बहन शाहीन भट्ट की अपकमिंग फिल्म ‘डोंट बी शाय’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म का ग्लोबल प्रीमियर 25 सितंबर 2026 को प्राइम वीडियो पर होगा। फिल्म भारत समेत दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम की जाएगी।

चार नए कलाकार निभाएंगे मुख्य किरदार

‘डोंट बी शाय’ एक यंग-एडल्ट रोमांटिक कॉमेडी है, जिसे श्रीति मुखर्जी ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में चार नए कलाकार आरुषि बजाज, अंश दुग्गल, बियांका अरोड़ा और पीयूष खाटी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। कहानी दोस्ती, पहले प्यार, दिल टूटने, सपनों और युवा उम्र में खुद को समझने की कोशिश के इर्द-गिर्द घूमती है।

आलिया और शाहीन भट्ट ने किया प्रोड्यूस

फिल्म को आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट ने अपने प्रोडक्शन बैनर इंटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूस किया है। ग्रिश्मा शाह और विकेश भूटानी इसके को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में कुणाल रॉय कपूर, अनुराग बसु, नेहा धूपिया और अंजू अल्वा नाइक भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Entertainment

आलिया-शाहीन ने बताया खास प्रोजेक्ट

आलिया और शाहीन भट्ट ने कहा कि ‘डोंट बी शाय’ उनके लिए शुरुआत से ही बेहद खास फिल्म रही है। उनके मुताबिक, फिल्म युवा उम्र की दोस्ती, पहला प्यार, दिल टूटने और खुद को समझने के सफर को दिखाती है। उन्होंने फिल्म के नए कलाकारों की भी तारीफ की और कहा कि उनकी एनर्जी, आपसी केमिस्ट्री और किरदारों को निभाने का अंदाज खास है।

25 सितंबर को दुनियाभर में होगी स्ट्रीम

प्राइम वीडियो के अनुसार, ‘डोंट बी शाय’ का ग्लोबल प्रीमियर 25 सितंबर 2026 को होगा। फिल्म भारत समेत 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में सिर्फ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। फिल्म हिंदी भाषा में अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ उपलब्ध होगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts