Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘डोंट बी शाय’ की यंग गैंग का दिखा कूल अंदाज, आलिया भट्ट ने शेयर किया नया पोस्टर

आलिया भट्ट ने अपकमिंग प्राइम ओरिजिनल फिल्म ‘डोंट बी शाय’ का नया पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में आरुषि बजाज, पीयूष खाटी, बियांका अरोड़ा और अंश दुग्गल की यंग गैंग का कूल अंदाज और शानदार केमिस्ट्री नजर आ रही है। श्रीति मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म दोस्ती, प्यार और बड़े होने की कहानी दिखाएगी और 25 सितंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
Follow on Google News
‘डोंट बी शाय’ की यंग गैंग का दिखा कूल अंदाज, आलिया भट्ट ने शेयर किया नया पोस्टर
‘डोंट बी शाय’ की यंग गैंग का दिखा कूल अंदाज

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी अपकमिंग प्राइम ओरिजिनल फिल्म ‘डोंट बी शाय’ का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पोस्टर में फिल्म की यंग गैंग का कूल अंदाज, दोस्ती और शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। पोस्टर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है।

चार नए चेहरों की दिखी शानदार केमिस्ट्री

फिल्म में आरुषि बजाज, पीयूष खाटी, बियांका अरोड़ा और अंश दुग्गल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। नए पोस्टर में चारों कलाकारों का बेफिक्र और यंग अंदाज दिखाई दे रहा है। फिल्म की कहानी दोस्ती, प्यार और युवा उम्र में बड़े होने के दौरान आने वाली चुनौतियों के इर्द-गिर्द घूमती है। यह एक कमिंग-ऑफ-एज रोमांस है, जिसमें युवाओं की जिंदगी के खूबसूरत और थोड़े उलझे हुए दौर को मजेदार और दिल छू लेने वाले अंदाज में दिखाया जाएगा।

आलिया और शाहीन भट्ट ने किया प्रोड्यूस

‘डोंट बी शाय’ को श्रीति मुखर्जी ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म को इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के बैनर तले आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट ने प्रोड्यूस किया है। वहीं, ग्रिश्मा शाह और विकेश भुटानी फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में कुणाल रॉय कपूर, अनुराग बसु, नेहा धूपिया और अंजू अल्वा नाइक भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

आलिया-शाहीन भट्ट की ‘डोंट बी शाय’ की रिलीज डेट आउट, इस दिन होगी स्ट्रीम

25 सितंबर को होगी ग्लोबल रिलीज

‘डोंट बी शाय’ का प्रीमियर 25 सितंबर 2026 को होगा। फिल्म भारत समेत दुनियाभर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में सिर्फ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। फिल्म हिंदी भाषा में अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts