Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रायसेन में विद्यार्थियों को कानून, नवाचार और उद्यमिता के करियर अवसरों की दी जानकारी

रायसेन के गवर्नमेंट एक्सीलेंस हायर सेकेंडरी स्कूल में RNTU के इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ और IIC के सहयोग से आउटरीच कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यार्थियों को कानून, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में करियर संभावनाओं की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को नए विचारों, अनुशासन और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
Follow on Google News
रायसेन। विषय विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को करियर संबंधी जानकारी दी।

रायसेन। गवर्नमेंट एक्सीलेंस हायर सेकेंडरी स्कूल में रबींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी (RNTU) के इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ ने इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (IIC) के सहयोग से “कानून, इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप के माध्यम से समुदायों को सशक्त बनाना” विषय पर इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप आउटरीच प्रोग्राम आयोजित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कानून, नवाचार और उद्यमिता से जुड़े करियर विकल्पों और संभावनाओं की जानकारी दी गई।

इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ के डीन डॉ. नीलेश शर्मा ने विद्यार्थियों को 12वीं के बाद कानून के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कानून का क्षेत्र लगातार विस्तार कर रहा है और विद्यार्थियों के लिए इसमें कई बेहतर अवसर उपलब्ध हैं।

नवाचार और उद्यमिता के लिए किया प्रेरित

कार्यक्रम में RNTU के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर नरेंद्र धुले ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नए विचारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान के लिए नवाचार की सोच विकसित करना जरूरी है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच विकसित करने के साथ उन्हें उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने और अपने विचारों को व्यावहारिक रूप देने की दिशा में मार्गदर्शन दिया।

ये भी पढ़ें: सिंधिया राजघराने की संपत्ति विवाद पर सुनवाई: प्रतिमा देवी की आपत्ति पर टली बहस, बराबर हिस्से की मांग रखी

जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश

गवर्नमेंट एक्सीलेंस स्कूल, रायसेन की प्राचार्य स्वाति चौहान ने विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार विकसित करने, अनुशासन का पालन करने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार हासिल करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और सरोकार की भावना विकसित करना भी है। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक डॉ. मोहन सिंह भदौरिया, मनोज सिंह रजक, आईसेक्ट रायसेन के जिला प्रमुख रामपालसिंह पठारिया, इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ के HOD डॉ. नैश ज़मीर, RNTU लॉ विभाग की फैकल्टी सदस्य गीतांजलि निगम और दिव्यांश भार्गव सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को कानून, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उपयोगी जानकारी और मार्गदर्शन मिला।

ये भी पढ़ें: इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी केस की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, फैसला सुरक्षित

Upendra Gautam
By Upendra Gautam

पत्रकार उपेन्द्र गौतम जिला ब्यूरो रायसेन

Latest Posts