Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

घंसौर-सावन में सामूहिक पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद जलाशय में विसर्जन, गूंजे भोले बाबा के जयकारे

घंसौर के खैरमाता मंदिर परिसर में सावन माह के अवसर पर सामूहिक पार्थिव शिवलिंग पूजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मिट्टी से शिवलिंग बनाकर अभिषेक किया और बेलपत्र, पुष्प व धतूरा अर्पित किए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने सुख-शांति, समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना की। पूजन के बाद पार्थिव शिवलिंगों का जलाशय में विसर्जन किया गया।
घंसौर-सावन में सामूहिक पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद जलाशय में विसर्जन, गूंजे भोले बाबा के जयकारे
सिवनी। घंसौर में भगवान शिव की पूजा करतीं महिलाएं।

घंसौर। सावन माह के पावन अवसर पर मंगलवार, को घंसौर स्थित खैरमाता मंदिर प्रांगण में सामूहिक पार्थिव शिवलिंग पूजन का धार्मिक आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता करते हुए मिट्टी से पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया और विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। पूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने पार्थिव शिवलिंगों का अभिषेक कर बेलपत्र, पुष्प, धतूरा सहित विभिन्न पूजन सामग्री अर्पित की। वैदिक मंत्रोच्चार और भगवान शिव के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से परिवार में सुख-शांति, समृद्धि तथा क्षेत्र में खुशहाली और अच्छी बारिश की कामना की।

ये भी पढ़ें: कावड़ यात्रा: शिवभक्ति के सैलाब में डूबा सीहोर, पंडित प्रदीप मिश्रा संग चले लाखों भक्त; आस्था के बीच जाम से परेशानी

गूंजे भगवान शिव के जयकारे

धार्मिक मान्यता के अनुसार सावन माह में पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर विधि-विधान से पूजन करने का विशेष महत्व माना जाता है। इसी आस्था के साथ श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से शिव आराधना की। पूजा-अर्चना पूर्ण होने के बाद सभी पार्थिव शिवलिंगों को श्रद्धापूर्वक स्थानीय जलाशय में ले जाकर विधि-विधान से विसर्जित किया गया। विसर्जन के दौरान भी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए। पूरे आयोजन में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का वातावरण बना रहा। सामूहिक पूजन के आयोजन ने सावन की धार्मिक परंपरा और सामूहिक सहभागिता की भावना को भी मजबूत किया।

ये भी पढ़ें: राम मंदिर चंदा चोरी की रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकार अभिषेक उपाध्याय को सुप्रीम कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर रोक

Umesh Shrivastava
By Umesh Shrivastava

Latest Posts