Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राखी ऐड में कृति का बोल्ड लुक देख भड़के यूजर्स! ‘कलयुग आ गया’ जैसे किए कमेंट्स, कंगना की टिप्पणी के बाद और गरमाया मामला

रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज हुए ज्वेलरी ब्रांड के विज्ञापन को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन विवादों में घिर गई हैं। विज्ञापन में कृति ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट में अपने ऑन-स्क्रीन भाई को राखी बांधती नजर आ रही हैं।
Follow on Google News
राखी ऐड में कृति का बोल्ड लुक देख भड़के यूजर्स! ‘कलयुग आ गया’ जैसे किए कमेंट्स, कंगना की टिप्पणी के बाद और गरमाया मामला
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का एड बना विवाद की वजह

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपने एक नए ज्वेलरी एड को लेकर चर्चा में हैं। रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज हुए इस एड में कृति अपने ऑन-स्क्रीन भाई को राखी बांधती दिखाई दे रही हैं। एड का मकसद भाई-बहन के रिश्ते और त्योहार की भावनाओं को दिखाना है, लेकिन इसमें कृति के कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। एड में कृति ने ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहनी है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस आउटफिट को रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक त्योहार के माहौल के लिए अनुचित बताया। वहीं, दूसरी ओर कई लोग कृति के समर्थन में भी सामने आए और कहा कि किसी कलाकार के कपड़ों को लेकर इस तरह की आलोचना नहीं होनी चाहिए।

राखी के एड में कृति का लुक बना विवाद की वजह

यह एड ज्वेलरी ब्रांड GIVA ने रक्षाबंधन के मौके पर जारी किया है। इसमें कृति सेनन ऑफ-व्हाइट रंग के मॉडर्न आउटफिट में नजर आती हैं। उन्होंने ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज के साथ केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहनी हुई है। एड में वह अपने ऑन-स्क्रीन भाई को राखी बांधती दिखाई देती हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही लोगों ने सबसे ज्यादा चर्चा उनके आउटफिट को लेकर शुरू कर दी। कुछ यूजर्स का कहना है कि रक्षाबंधन भारतीय परंपरा से जुड़ा त्योहार है और ऐसे एड में कपड़ों का चुनाव भी उसी माहौल के अनुसार होना चाहिए। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि एड बनाने वालों को त्योहार की भावनाओं और भारतीय संस्कृति को ध्यान में रखना चाहिए था।

बिग बी की एक छोटी गलती ने खींचा सबका ध्यान, सोशल मीडिया पर मांगी माफी, फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स

कंगना रनौत ने भी साधा निशाना

कृति सेनन के एड पर चल रही बहस में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की एंट्री भी हो गई। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कृति के एड में पहने गए आउटफिट पर टिप्पणी की। उन्होंने महिलाओं की फैशन पसंद और कपड़े पहनने की आजादी की बात करते हुए कहा कि आज महिलाओं के पास कपड़ों के बहुत से विकल्प हैं। उनके मुताबिक, आधुनिक फैशन के साथ-साथ अलग-अलग मौकों और अवसरों के हिसाब से कपड़े चुनने की आजादी भी महिलाओं के पास है। कंगना ने सवाल उठाया कि जब महिलाओं के पास कॉकटेल ड्रेस, लहंगा-चोली, जींस, साड़ी, बिकिनी और सलवार-कमीज जैसे कई विकल्प मौजूद हैं, तो भाई को राखी बांधते समय इतने बोल्ड आउटफिट का चुनाव क्यों किया गया। उन्होंने इस एड को लेकर अपनी असहमति जताई और कहा कि उन्हें यह पूरा एड जानबूझकर अजीब तरीके से तैयार किया गया लगता है।

/img/99/1787648913612

कंगना ने क्या कहा?

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में महिलाओं के बदलते फैशन विकल्पों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज की महिला ग्लोबल है और उसके पास अपनी पसंद के कपड़े चुनने के लिए पहले से कहीं ज्यादा विकल्प मौजूद हैं। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि जब किसी महिला के पास इतने सारे कपड़ों के विकल्प हैं तो भाई को राखी बांधते समय बिकिनी या अंडरगारमेंट जैसे कपड़ों का चुनाव करने की जरूरत क्यों है। कंगना की इस टिप्पणी के बाद विवाद और ज्यादा चर्चा में आ गया। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने कंगना के बयान का समर्थन किया, जबकि कुछ यूजर्स ने इसे एक्ट्रेस की निजी पसंद में दखल बताया।

सोशल मीडिया पर दो हिस्सों में बंटे लोग

कृति के एड को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग राय देखने को मिल रही है। एक तरफ कुछ यूजर्स लगातार कृति और ब्रांड की आलोचना कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ कई लोग एक्ट्रेस का समर्थन कर रहे हैं। आलोचना करने वाले यूजर्स का कहना है कि रक्षाबंधन के एड में पारंपरिकता और आधुनिकता के बीच संतुलन होना चाहिए था। उनके मुताबिक, एड में ऐसा पहनावा चुना गया जो त्योहार की पारंपरिक भावना से मेल नहीं खाता।

‘Liar’s Dice’ से बनाई इंटरनेशनल पहचान! Yash की ‘Toxic’ डायरेक्टर कौन? चाइल्ड आर्टिस्ट से इंटरनेशनल फिल्ममेकर बनीं गीतू मोहनदास

 विवाद में धर्म का मुद्दा भी आया

विवाद बढ़ने के साथ कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे धार्मिक त्योहारों के एडों से जोड़ना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने सवाल किया कि अगर दूसरे धर्मों के त्योहारों पर एड बनते हैं तो क्या वहां भी ऐसे मॉडर्न कपड़ों को लेकर सवाल उठाए जाते हैं? कुछ यूजर्स ने पूछा कि भारतीय त्योहारों और खासकर हिंदू त्योहारों को दिखाते समय ही पारंपरिकता को लेकर इतनी बहस क्यों होती है। हालांकि, इस तरह की प्रतिक्रियाओं ने एड से जुड़े विवाद को और बड़ा कर दिया। अब सोशल मीडिया पर बहस सिर्फ कृति के आउटफिट तक सीमित नहीं रही, बल्कि एडों में संस्कृति, फैशन और धार्मिक भावनाओं के इस्तेमाल को लेकर भी चर्चा होने लगी है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts