जैकलीन फर्नांडिस का खुलासा! बोलीं- 'सुकेश ने मेरे इमोशंस के साथ खेला... करियर बर्बाद किया, नरक बन गई जिंदगी'

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में महाठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ बयान दिया है। जैकलीन ने कहा कि सुकेश ने उनके इमोशंस के साथ खेला है, उनके जीवन को 'नरक' बना दिया और उनके करियर को बर्बाद कर दिया है। एक्ट्रेस का कहना है कि सुकेश ने उन्हें बेवकूफ बनाया, उन्हें तो उसका असली नाम तक पता नहीं था। बता दें कि, महाठग सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद है।
पिंकी ईरानी (जिसने सुकेश से एक्ट्रेस को इंट्रोड्यूस करवाया था) ने एक्ट्रेस के मेकअप आर्टिस्ट शान मुथाथिल को यह यकीन दिलाया था कि वह होम मिनिस्ट्री के एक अधिकारी है। इसके अलावा सुकेश ने खुद को सन टीवी का मालिक और जे जयललिता (तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री) को भी अपनी आंटी बताया था।
जैकलीन से छुपाई असली पहचान
दरअसल, जैकलीन फर्नांडिस पटियाला कोर्ट में सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए की जबरन वसूली के मामले में पेश हुई थीं। इस दौरान उन्होंने कोर्ट के सामने अपनी बातें रखीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकलीन ने दावा किया कि उन्हें बताया गया था कि सुकेश चंद्रशेखर सरकारी अधिकारी हैं।
पिंकी ईरानी (जिसने सुकेश से एक्ट्रेस को इंट्रोड्यूस करवाया था) ने एक्ट्रेस के मेकअप आर्टिस्ट शान मुथाथिल को यह यकीन दिलाया था कि वह होम मिनिस्ट्री के एक अधिकारी है। इसके अलावा सुकेश ने खुद को सन टीवी का मालिक और जे जयललिता (तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री) को भी अपनी आंटी बताया था।
साउथ फिल्मों में साथ काम करने का दिया ऑफर
जैकलीन फर्नांडिस के अनुसार, सुकेश ने कहा कि वह मेरा बहुत बड़ा फैन और साउथ इंडियन फिल्मों में मेरे साथ काम करना चाहता है। बतौर सन टीवी का मालिक उसके कई प्रोजेक्ट्स पाइप लाइन में हैं। उसने कहा कि, हम दोनों को साथ में साउथ फिल्मों में काम करना चाहिए।
रोज वीडियो कॉल पर बात करता था सुकेश
एक्ट्रेस ने बताया कि, हम दोनों दिन में कम से कम तीन बार कॉल और वीडियो कॉल पर बात करते थे। वह सुबह मेरे शूट से पहले, दिन में और कभी-कभी रात में सोने से पहले कॉल करता था। लेकिन मुझे इसकी जानकारी नहीं थी कि वह जेल से बात करता है। वीडियो कॉल पर हमेशा मुझे बैकग्राउंड में सोफा और पर्दा दिखता रहता था।अगस्त 2021 के बाद नहीं हुई बात
जैकलीन ने बताया कि, सुकेश ने अपना नाम शेखर बताकर मुझे बेवकूफ बनाया। वहीं, एक्ट्रेस ने दावा किया कि सुकेश के साथ उनकी आखिरी बात 8 अगस्त 2021 को कॉल पर हुई थी। उसके बाद उसने मुझे कॉन्टेक्ट नहीं किया। पिंकी ने सुकेश की आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में पता होने के बाद भी कुछ नहीं बताया। मुझे बाद में पता चला कि उसे होम मिनिस्ट्री और लॉ मिनिस्ट्री का ऑफिशियल अधिकारी बनने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।




















