Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Gandhari Trailer: तापसी पन्नू की ‘गांधारी’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, बेटी की तलाश में करेंगी एक्शन

तापसी पन्नू की अपकमिंग फिल्म ‘गांधारी’ का धांसू ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में तापसी एक मां का किरदार निभा रही हैं, जो अपनी गुमशुदा बेटी की तलाश में दुश्मनों से भिड़ती नजर आएंगी। देवाशीष मखीजा के निर्देशन में बनी यह सस्पेंस और एक्शन फिल्म 3 सितंबर 2026 को सीधे Netflix पर रिलीज होगी और दर्शकों को रोमांचित करेगी।
Gandhari Trailer: तापसी पन्नू की ‘गांधारी’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, बेटी की तलाश में करेंगी एक्शन
तापसी पन्नू की ‘गांधारी’ का धांसू ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गांधारी’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में तापसी एक मां के किरदार में नजर आ रही हैं, जो अपनी गुमशुदा बेटी की तलाश में किसी भी हद तक जाने को तैयार है। ट्रेलर में एक्शन, इमोशन और सस्पेंस की झलक देखने को मिल रही है।

बेटी की तलाश में निकलीं तापसी

‘गांधारी’ में तापसी पन्नू मिष्टी की मां का किरदार निभा रही हैं। ट्रेलर की शुरुआत में वह अपनी बेटी के साथ ट्रेन में सफर करती दिखाई देती हैं। इसी दौरान उनकी बेटी का अपहरण हो जाता है। बेटी के अचानक गायब होने से तापसी पूरी तरह टूट जाती हैं। वह पुलिस में शिकायत करती हैं और अपनी बेटी को खोजने की हर संभव कोशिश करती हैं। जब उन्हें कोई सुराग नहीं मिलता, तो वह खुद बेटी की तलाश में निकल पड़ती हैं।

आंखों पर पट्टी बांधकर करेंगी दुश्मनों का सामना

फिल्म की सबसे खास बात तापसी का लुक है। वह अपनी बेटी की तलाश के दौरान आंखों पर पट्टी और काला चश्मा लगाए नजर आती हैं। ट्रेलर में उनके कई दमदार एक्शन सीन भी देखने को मिलते हैं। एक डायलॉग में कहा जाता है, ‘महाभारत में गांधारी ने अपने पति के लिए आंखों पर पट्टी बांधी थी। तू अपनी बच्ची के लिए बांधेगी।’ इसके बाद तापसी अपनी बेटी को खोजने और उसके अपहरण के पीछे छिपे लोगों तक पहुंचने के लिए दुश्मनों से भिड़ती दिखाई देती हैं।

Taapsee Pannu

ट्रेलर ने बढ़ाई फिल्म की एक्साइटमेंट

नेटफ्लिक्स इंडिया ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, ‘एक मां, एक बेटी और बहरूपियों का शहर। गांधारी आ रही है सबकी पोल खोलने।’ ट्रेलर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।

3 सितंबर को Netflix पर रिलीज होगी फिल्म

‘गांधारी’ सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी, बल्कि इसे सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर स्ट्रीम किया जाएगा। फिल्म में तापसी पन्नू के अलावा इश्वक सिंह, जतिन सरना, छाया कदम और स्वास्तिका मुखर्जी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन देवाशीष मखीजा ने किया है। सस्पेंस, इमोशन और एक्शन से भरपूर ‘गांधारी’ 3 सितंबर 2026 को Netflix पर रिलीज होगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts