Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिंधिया राजघराने की संपत्ति विवाद पर सुनवाई: प्रतिमा देवी की आपत्ति पर टली बहस, बराबर हिस्से की मांग रखी

ग्वालियर में सिंधिया राजघराने की संपत्ति के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में मंगलवार को अतिरिक्त सत्र न्यायालय में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान प्रतिमा देवी न्यायालय में उपस्थित हुईं और संपत्ति बंटवारे की प्रक्रिया में उन्हें पर्याप्त अवसर नहीं दिए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने वसीयत, नोटिस की प्रक्रिया और संपत्ति में अपने बराबर हिस्से को लेकर अपनी बात कोर्ट के सामने रखी।
Follow on Google News
सिंधिया राजघराने की संपत्ति विवाद पर सुनवाई: प्रतिमा देवी की आपत्ति पर टली बहस, बराबर हिस्से की मांग रखी
सिंधिया संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी की आपत्ति पर सुनवाई टली

ग्वालियर। प्रतिमा देवी ने कहा कि राजमाता विजयराजे सिंधिया की वसीयत की मूल प्रति उनके पास नहीं है, लेकिन मुंबई की अदालत में मौजूद वसीयत की कॉपी के आधार पर उन्होंने बराबर हिस्से की मांग रखी। उन्होंने कहा कि नोटिस नेपाल के नेपागंज पते पर भेजे गए, जबकि उनका वास्तविक निवास काठमांडू में है, इसलिए उन्हें उचित अवसर नहीं मिला। वहीं, वसुंधरा राजे, यशोधरा राजे और उषा राजे की ओर से अधिवक्ताओं ने कहा कि बंटवारे की प्रक्रिया में प्रतिमा देवी की उपस्थिति और लिखित सहमति रिकॉर्ड पर मौजूद है।

प्रतिमा देवी ने संपत्ति में बराबर हिस्से की मांग रखी

प्रतिमा देवी ने कहा कि राजमाता विजयराजे सिंधिया की वसीयत की मूल प्रति उनके पास नहीं है। हालांकि, मुंबई की अदालत में मौजूद वसीयत की कॉपी का जिक्र करते हुए उन्होंने संपत्ति में बराबर हिस्से की मांग रखी। उन्होंने नोटिस की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाया और कहा कि उन्हें अपनी बात रखने का उचित अवसर नहीं मिला।

ये भी पढ़ें: ट्रेन में मरे चूहों की दुर्गंध की ​शिकायत की तो कोच में छिडक दिया कीटनाशक स्प्रे, तीन साल की बच्ची समेत यात्रियों का घुटने लगा दम

नेपाल के पते पर नोटिस भेजने की कही बात 

प्रतिमा देवी का कहना था कि नोटिस नेपाल के नेपागंज पते पर भेजे गए, जबकि उनका वास्तविक निवास काठमांडू में है। इस कारण उन्हें अपनी बात रखने का उचित अवसर नहीं मिला और उन्हें एकतरफा घोषित कर दिया गया। उन्होंने अपनी छोटी बहनों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि वे भी संपत्ति में हिस्सा चाहती हैं और अपनी मां के हिस्से पर दावा कर रही हैं। पदमावती जीवाजी राव सिंधिया की बेटी थीं। प्रतिमा देवी की ओर से संपत्ति के बंटवारे की प्रक्रिया और नोटिस से जुड़े मुद्दों को न्यायालय के सामने रखा गया।

Breaking News

बंटवारे को लेकर पहले हो चुका है आउट ऑफ कोर्ट सेटलमेंट

दरअसल, सिंधिया परिवार की संपत्तियों के बंटवारे को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी बुआओं के बीच लंबे समय से मामला चल रहा है। परिवार के सदस्यों के बीच बंटवारे को लेकर आपसी सहमति बनने के बाद आउट ऑफ कोर्ट सेटलमेंट भी हुआ था। इसी समझौते में प्रतिमा देवी को शामिल नहीं किए जाने पर उन्होंने आपत्ति दर्ज कराई है। वहीं, वसुंधरा राजे, यशोधरा राजे और उषा राजे की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ताओं ने कोर्ट में कहा कि बंटवारे की प्रक्रिया के दौरान प्रतिमा देवी की उपस्थिति और उनकी लिखित सहमति रिकॉर्ड पर मौजूद है। दस्तावेजों पर उनके हस्ताक्षर भी हैं।

ये भी पढ़ें: इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी केस की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, फैसला सुरक्षित

'बंटवारे की प्रक्रिया में प्रतिमा देवी की सहमति थी'

प्रतिमा देवी के इस दावे पर कि उन्हें बंटवारे की प्रक्रिया से अलग रखा गया, वसुंधरा राजे, यशोधरा राजे और उषा राजे की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ताओं ने कहा कि यह कहना सही नहीं है। अधिवक्ताओं के मुताबिक, बंटवारे की प्रक्रिया के दौरान प्रतिमा देवी की उपस्थिति और उनकी लिखित सहमति रिकॉर्ड पर मौजूद है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की ओर से पिछली सुनवाई में जवाब पेश किया जा चुका है। इसमें कहा गया है कि संपत्ति का बंटवारा कानून के अनुसार किया गया है। मामले में अब अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts