Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

डायरेक्टर कुकू कोहली का निधन: 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, अजय देवगन को किया था लॉन्च

अजय देवगन को फिल्म फूल और कांटे से बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले वेटरन फिल्ममेकर कुकू कोहली का मंगलवार को 77 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांस ली। फिल्ममेकर अशोक पंडित ने उनके निधन की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि कुकू कोहली को हार्ट अटैक आया था।
Follow on Google News
डायरेक्टर कुकू कोहली का निधन: 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, अजय देवगन को किया था लॉन्च
डायरेक्टर कुकू कोहली का निधन

कुकू कोहली ने 1991 में फूल और कांटे से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था और इसी फिल्म से अजय देवगन को पहचान मिली। उन्होंने कोहराम, सुहाग, हकीकत, अनाड़ी नंबर 1 जैसी फिल्में बनाईं। फिल्मी करियर की शुरुआत उन्होंने राज कपूर की बॉबी में असिस्टेंट के तौर पर की थी और बाद में बेताब में सेकेंड यूनिट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। कुकू कोहली की आखिरी फिल्म वो तेरा नाम था 2004 में रिलीज हुई थी और उन्होंने दो शादियां की थीं।

फूल और कांटे से अजय देवगन को मिली पहचान

कुकू कोहली की पहचान हिंदी सिनेमा के उन फिल्ममेकर्स में होती है, जिन्होंने अजय देवगन के शुरुआती करियर को नई दिशा दी। साल 1991 में उन्होंने फूल और कांटे से बतौर डायरेक्टर शुरुआत की। फिल्म सुपरहिट रही और अजय देवगन को बॉलीवुड में मजबूत पहचान मिली। खास बात यह थी कि यह कुकू कोहली की भी बतौर निर्देशक पहली फिल्म थी। इसके बाद उन्होंने कोहराम, सुहाग, 'हकीकत' और जुल्मी जैसी फिल्मों का निर्देशन किया।

ये भी पढ़ें: Gandhari Trailer: तापसी पन्नू की ‘गांधारी’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, बेटी की तलाश में करेंगी एक्शन

सुहाग में पहली बार साथ आए अजय-अक्षय

कुकू कोहली ने अपने करियर में कई चर्चित फिल्मों पर काम किया। 'सुहाग' में अजय देवगन और अक्षय कुमार पहली बार एक साथ नजर आए थे। इसके बाद 1995 में उनकी फिल्म 'हकीकत' रिलीज हुई, जिसमें अजय देवगन और तब्बू मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में सात कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था। कुकू कोहली को भी बेस्ट डायरेक्टर के लिए नॉमिनेशन मिला था।

Breaking News

राज कपूर की बॉबी से शुरू हुआ फिल्मी सफर

कुकू कोहली ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत राज कपूर की फिल्म बॉबी में असिस्टेंट के तौर पर की थी। उन्होंने कई साल राज कपूर के साथ रहकर फिल्म बनाने की बारीकियां सीखीं। इसके बाद वह सनी देओल और अमृता सिंह स्टारर फिल्म बेताब में सेकेंड यूनिट डायरेक्टर रहे। बेताब सफल फिल्मों में शामिल रही। इसके बाद उन्होंने अर्जुन में भी काम किया। आगे चलकर उन्होंने अनाड़ी नंबर 1 और ये दिल आशिकाना जैसी फिल्में बनाईं।

ये भी पढ़ें: सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? दिल की बीमारी का भी हो सकता है संकेत, जानें कब रहें अलर्ट

अरुणा ईरानी से दूसरी शादी की थी

कुकू कोहली की दो शादियां हुई थीं। उनकी पहली पत्नी का नाम रीता कोहली था और दोनों की दो बेटियां पूजा और करिश्मा हैं। इसके बाद कुकू कोहली ने एक्ट्रेस अरुणा ईरानी से शादी की। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म 'कोहराम' के सेट पर हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच ज्यादा नहीं बनती थी, लेकिन काम के दौरान कुकू कोहली अरुणा का ख्याल रखते थे और धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। बाद में अरुणा को पता चला कि कुकू पहले से शादीशुदा हैं और उनकी पहली पत्नी से दो बेटियां भी हैं। इसके बावजूद दोनों ने अपना रिश्ता आगे बढ़ाया और 1990 में शादी कर ली। हालांकि, कई साल तक उन्होंने अपनी शादी को सार्वजनिक नहीं किया।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts