Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS:रायपुर के PNB बैंक में अचानक लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

रविवार होने से बैंक था बंद, दो दमकल गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, नुकसान का आकलन और जांच शुरू। राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की शाखा में रविवार को अचानक आग लग गई। रविवार होने के कारण बैंक बंद था, जिससे बैंक परिसर में कोई कर्मचारी या ग्राहक मौजूद नहीं था। इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
रायपुर के PNB बैंक में अचानक लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

CG NEWS: धमतरी में सूखे कुएं में गिरा तेंदुआ, महमल्ला गांव में हड़कंप, वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रायपुर रायपु। के बूढ़ापारा चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की शाखा में रविवार को अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि बैंक बंद होने के कारण कोई कर्मचारी या ग्राहक अंदर मौजूद नहीं था। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

रविवार होने से टला बड़ा हादसा

राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की शाखा में रविवार को अचानक आग लग गई। रविवार होने के कारण बैंक बंद था, जिससे बैंक परिसर में कोई कर्मचारी या ग्राहक मौजूद नहीं था। इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

CG NEWS: दरवाजा तोड़ घर में घुसे, युवक को लाठी से पीटा... सक्ती में मारपीट का खौफनाक VIDEO

घनी आबादी के बीच उठता दिखा धुआं

घनी रिहायशी इलाके के बीच बैंक में आग लगने की खबर मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

CG NEWS: सक्ती में 13 वर्षीय बालक की हत्या, खेत में दफनाया शव, 40 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

दमकल ने संभाला मोर्चा

दो गाड़ियों ने पाया आग पर काबू सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों और भवनों तक आग फैलने से रोक दिया गया।

नुकसान का आकलन शुरू

बैंक अधिकारी पहुंचे मौके पर आग बुझने के बाद बैंक कर्मचारी और अधिकारी शाखा के अंदर पहुंचे और नुकसान का आकलन शुरू किया। बैंक में रखे दस्तावेज, फर्नीचर और अन्य सामान को कितना नुकसान पहुंचा है, इसका मूल्यांकन किया जा रहा है।

CG NEWS: बीजापुर के जंगलों में नक्सलियों के 8 गुप्त डंप मिले, IED और विस्फोटक का बड़ा जखीरा बरामद

जांच में जुटी पुलिस

आग लगने का कारण अभी साफ नहीं घटना की सूचना मिलते ही बैंक मैनेजर, एसीपी और कोतवाली थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस और संबंधित विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। शुरुआती जांच के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts