CG NEWS:रायपुर के PNB बैंक में अचानक लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
रायपुर के बूढ़ापारा चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की शाखा में रविवार को अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना उस समय हुई जब बैंक साप्ताहिक अवकाश के कारण बंद था। बैंक में किसी कर्मचारी या ग्राहक की मौजूदगी नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को जानकारी दी। दमकल विभाग की दो गाड़ियां कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गईं। फायर कर्मियों ने तेजी से राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय रहते आ
PREM
12 Jul 2026




























