ICAI CA Final Result :स्टेशनरी दुकानदार का बेटा बना CA टॉपर, रोजाना 8-10 घंटे की पढ़ाई, फाइनल परीक्षा में 600 में से 500 अंक मिले

स्टेशनरी दुकानदार का बेटा बना CA टॉपर, रोजाना 8-10 घंटे की पढ़ाई, फाइनल परीक्षा में 600 में से 500 अंक मिले
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ICAI ने सितंबर सत्र के फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं के परिणाम आज जारी कर दिए हैं। ICAI ने निर्धारित समय से पहले ही रिजल्‍ट जारी किए हैं। CA फाइनल परीक्षा में मुकुंद आगीवाल ने टॉप किया। मुकुंद धामनोद के रहने वाले हैं। फाइनल एग्जाम में उन्हें 600 में से कुल 500 अंक प्राप्त कर 83.33 प्रतिशत बनाएं हैं। 

    पिता चलाते हैं स्टेशनरी  

    मध्यप्रदेश के धार जिले के धामनोद से आने वाले मकुंद के पिता, पवन आगीवाल स्टेशनरी शॉप चलाते हैं। वहीं, मां ज्योति आगीवाल हाउस वाइफ हैं। मुकुंद ने जानकारी दी कि उनकी प्राइमरी स्कूलिंग गुरुकुल स्कूल धामनोद से हुई। 2021 में 12वीं कंप्लीट की, फिर CA जॉइन किया। वो कोविड महामारी का दौर था। सीमित संसाधनों के बावजूद मुकुंद ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर यह प्रतिष्ठित परीक्षा में अव्वल रहे हैं। कहीं बाहर जाकर प्रिपरेशन करना आसान नहीं था इसके मद्देनजर CA फाउंडेशन की पढ़ाई की तैयारी घर से प्रारंभ की। फाउंडेशन एग्जाम में उनके 400 में से 344 अंक मिले हैं। जिसके बाद वे इंदौर आ गए। यहां पर किराएं के मकान में रहते हुए उन्होंने कोचिंग ली। वहीं CA इंटरमीडिएट में उनकी ऑल इंडिया रैंक 24 आई। इंटरमीडिएट के बाद वो पुणे आ गए। यहां के इंस्टीट्यूट में उन्होंने प्रिपरेशन शुरू की। साथ ही साथ फाइनल के लिए ऑनलाइन कोचिंग भी लेने लगे। उन्होंने इंडिविजुअल सब्जेक्ट्स के लिए अलग-अलग टीचर से ऑनलाइन कोचिंग ली। अंत में एग्जाम्स के लिए इंदौर सेंटर लिया। 

    युवाओं के लिए बनें मिसाल

    मुकुंद आगीवाल की अटूट मेहनत से हासिल की गई यह सफलता पूरे देश के युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन गई है। एक छोटे शहर से आने वाला यह छात्र अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है। मुकुंद ने अपनी तैयारी के बारे में कहा कि वे रोजाना 8 से 10 घंटे तक पढ़ाई की और सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बना ली थी। उनके मुताबिक, सफलता की कुंजी सिर्फ फोकस और निरंतर प्रयास है।

    अपनी सफलता के राज के बारे में मुकुंद बताते हैं-“सफलता पाने के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता, बस ईमानदारी से मेहनत करनी होती है और खुद पर भरोसा रखना पड़ता है.”

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts