Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IIT इंदौर में नौकरी का सुनहरा मौका, फैकल्टी भर्ती से लेकर असिस्टेंट- एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर निकली वैकेंसी

IIT इंदौर में नौकरी का सुनहरा मौका, फैकल्टी भर्ती से लेकर असिस्टेंट- एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर निकली वैकेंसी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अगर आप IIT इंदौर जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) इंदौर ने विभिन्न विभागों में फैकल्टी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में अलग-अलग पद शामिल है। उम्मीदवार अपने अनुभव और योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकता है।

    कितने पदों पर निकली वैकेंसी?

    इस भर्ती अभियान के तहत IIT इंदौर में कुल 38 फैकल्टी पद भरे जाएंगे। इनमें शामिल हैं—

    • असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-II
    • असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-I
    • एसोसिएट प्रोफेसर

    इनमें से कुछ पद कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होंगे, जबकि कुछ पदों पर रेगुलर फैकल्टी की नियुक्ति की जाएगी।

    जरूरी शैक्षणिक योग्यता

    • सभी पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में Ph.D. डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार का शैक्षणिक रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए।
    • असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-I के लिए कम से कम 3 साल का अनुभव जरूरी है।
    • एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए लगभग 6 साल का अनुभव अनिवार्य रखा गया है।

    ऐसे करे आवेदन

    अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार को IIT इंदौर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फैकल्टी भर्ती सेक्शन में आवेदन करना होगा। वहां फॉर्म भरते समय सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे। आवेदन की अंतिम तारीख से पहले फॉर्म सबमिट करना आवश्यक है, अन्यक्षा आवेदन स्वीकार्य नहीं होगा।

    आकर्षक होगा वेतन पैकेज

    • IIT इंदौर में चयनित फैकल्टी सदस्यों को 7वें वेतन आयोग के तहत आकर्षक वेतन दिया जाएगा।
    • असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-II को लगभग 70,000 रुपये बेसिक सैलरी मिलेगी।
    • असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-I और एसोसिएट प्रोफेसर को इससे अधिक वेतन, साथ ही विभिन्न भत्तों और सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
    • संस्थान की ओर से रिसर्च, अकादमिक विकास और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

    आयु सीमा पर एक नजर

    इस भर्ती प्रक्रिया में पदों के अनुसार आयु सीमा निर्धारित की गई है—

    • असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-II: अधिकतम 32 वर्ष
    • असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-I: अधिकतम 35 वर्ष
    •  वहीं SC, ST, OBC और अन्य आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts