Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एग्जाम-इंटरव्यू का झंझट खत्म :इंंश्योरेंस कंपनी में है सरकारी नौकरी करने का मौका, मेरिट बेसिस पर होगा चयन

इस भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 28 साल होनी चाहिए। इसका मतलब है कि कैंडिडेट्स का जन्म 1 दिसंबर 1997 से 1 दिसंबर 2004 के बीच हुआ होना चाहिए।
Follow on Google News
इंंश्योरेंस कंपनी में है सरकारी नौकरी करने का मौका, मेरिट बेसिस पर होगा चयन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIIC) ने प्रशासनिक अधिकारी (Administrative Officer) के 153 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती की खास बात यह है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित होगी, यानी उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा।

    इस भर्ती में केवल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर चयन किया जाएगा। ग्रेजुएट युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन मौका है, क्योंकि आवेदन प्रक्रिया भी सरल रखी गई है

    क्या है मिनिमम एलिजबिलिटी

    इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि ग्रेजुएशन 1 जुलाई 2021 से पहले पूरा नहीं होना चाहिए। इसके अलावा पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या इंटीग्रेटेड पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स कर चुके उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे। साथ ही एक वर्ष या उससे अधिक का कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन नहीं कर सकते।

    उम्र सीमा पर एक नजर

    इस भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 28 साल होनी चाहिए। इसका मतलब है कि कैंडिडेट्स का जन्म 1 दिसंबर 1997 से 1 दिसंबर 2004 के बीच हुआ होना चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार, एससी, एसटी और PWD उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

    ऐसे करे अप्लाई 

    आवेदन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवार यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in  पर जाएं।

    • होमपेज पर प्रशासनिक अधिकारी पदों के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
    • खुद को रजिस्टर करें और लॉगिन करें।
    • यहां आवेदन फॉर्म सही तरीके से भरें।
    • इसके बाद फीस का पेमेंट करें और फॉर्म सब्मिट कर दें।
    • भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकालकर रखें।

    यह भर्ती फ्रेशर्स के लिए सरकारी क्षेत्र में एंट्री का शानदार अवसर है। योग्य उम्मीदवार जल्दी से जल्दी आवेदन कर दें, क्योंकि ऐसे मौके बार-बार नहीं आते।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts