Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

10वीं-12वीं के छात्रों को बड़ा झटका, अचानक बदली परीक्षा तारीख

CBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट में अचानक बदलाव कर दिया है। बोर्ड ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए 3 मार्च 2026 को होने वाले कुछ पेपरों की तारीख आगे बढ़ा दी है।
10वीं-12वीं के छात्रों को बड़ा झटका, अचानक बदली परीक्षा तारीख
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के टाइम टेबल में थोड़ा बदलाव किया है। यह फैसला प्रशासनिक कारणों से लिया गया है। अच्छी बात ये है कि बदलाव सिर्फ 3 मार्च 2026 को होने वाली परीक्षाओं में किया गया है। बाकी सभी परीक्षाएं पहले तय शेड्यूल के अनुसार ही होंगी।

    10वीं के छात्रों के लिए क्या बदला?

    पहले 3 मार्च को कक्षा 10वीं के कुछ भाषा विषयों और ऐच्छिक विषयों की परीक्षा होनी थी। अब ये परीक्षा 11 मार्च 2026 को कराई जाएगी। जिन विषयों की तारीख बदली गई है उनमें तिब्बती, भोटी, भूटिया, बोडो, तांगखुल, मिजो, कश्मीरी, जर्मन, जापानी, स्पेनिश, बहासा मेलायु इसके साथ ही ग्रुप A2 के कुछ शैक्षणिक ऐच्छिक विषय नेशनल कैडेट कोर (NCC), एलिमेंट्स ऑफ बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी जैसे कई विषय भी शामिल हैं।

    Uploaded media

    12वीं में क्या हुआ बदलाव?

    कक्षा 12वीं में सिर्फ एक ही विषय की तारीख बदली गई है।

    लीगल स्टडीज की परीक्षा

    • पहले तारीख: 3 मार्च 2026
    • नई तारीख: 10 अप्रैल 2026

    इसके अलावा बाकी सभी विषयों की परीक्षाएं जैसी थीं वैसी ही रहेंगी।

    बाकी परीक्षाओं का क्या?

    CBSE ने साफ कर दिया है कि 3 मार्च के अलावा किसी और तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है। छात्र पुराने टाइम टेबल को ही फॉलो करें। सिर्फ बदले हुए विषयों के लिए नई तारीख याद रखें।

    बोर्ड ने बताया है कि संशोधित परीक्षा तिथियां एडमिट कार्ड में अपडेट कर दी जाएंगी। स्कूलों को इस बारे में निर्देश दे दिए गए हैं। छात्रों और अभिभावकों तक यह जानकारी पहुंचाने को कहा गया है। एडमिट कार्ड आते ही एक बार डेट जरूर चेक कर लें।

    स्कूलों से CBSE की अपील

    CBSE ने सभी संबद्ध स्कूलों से कहा है कि-

    • जानकारी समय रहते छात्रों और माता-पिता को दें। 
    • किसी भी तरह की गलतफहमी न रहे।
    • संशोधित डेटशीट जल्द ही जारी की जाएगी।
    • यह पूरा मूव स्टूडेंट एक्सपीरियंस को स्मूद रखने के लिए है।

    परीक्षा का समय क्या रहेगा?

    CBSE बोर्ड परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित होंगी।

    ज्यादातर विषयों की टाइमिंग:

    • सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

    कुछ चुनिंदा विषयों की टाइमिंग:

    • सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

    परीक्षा से पहले रिपोर्टिंग टाइम और इंस्ट्रक्शन जरूर पढ़ लें।

    ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

    जब एडमिट कार्ड जारी हों, तो ये स्टेप्स फॉलो करें:

    • CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
    • होमपेज पर Admit Card लिंक पर क्लिक करें
    • रोल नंबर, स्कूल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें
    • Submit पर क्लिक करें
    • एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

    CBSE की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर अप्रैल 2026 तक चलेंगी। 10वीं के कुछ पेपर अब 11 मार्च को और 12वीं लीगल स्टडीज का पेपर 10 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। 

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts