Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Railway Recruitment :रेलवे में 4000+ पदों पर निकली बंपर भर्ती, एक महीने तक चलेगी अप्लाई प्रक्रिया

इंडियन रेलवे ने हजारों पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है, जिसे लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। साउथ ईस्टर्न रेलवे (SER) ने 1785 पदों और उत्तर रेलवे (NR) ने 4000 से ज्यादा पदों पर अप्रेंटिस की वैकेंसी घोषित की है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से फॉर्म भर सकते हैं।
Follow on Google News
रेलवे में 4000+ पदों पर निकली बंपर भर्ती, एक महीने तक चलेगी अप्लाई प्रक्रिया
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    साउथ ईस्टर्न रेलवे (SER) ने अप्रेंटिसशिप के 1785 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार 18 नवंबर 2025 से 17 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उत्तर रेलवे ने भी 2025-26 बैच के लिए बड़ी भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन 25 नवंबर 2025 से 24 दिसंबर 2025 तक लिए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार rrcnr.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

    कौन कर सकता है आवेदन?

    इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (10+2 सिस्टम) पास की हो,  संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट लिया हो,  तो वह आवेदन करने के योग्य है। इन पदों के लिए आयु सीमा 15 से 24 वर्ष रखी गई है। SC/ST/OBC उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु छूट दी जाएगी।

    आवेदन शुल्क

    • UR/OBC/अन्य- 100 रुपये
    • SC/ST/PWD/महिला उम्मीदवार- शुल्क नहीं
    • फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी।

    जोन-वाइज वैकेंसी

    • लखनऊ- 1397 पद
    • दिल्ली- 1137 पद
    • फिरोजपुर- 632 पद
    • अंबाला- 934 पद
    • मुरादाबाद- 16 पद

    कैसे करें आवेदन?

    RRC SER की वेबसाइट rrcser.co.in पर जाएं, Apprentice 2025 लिंक पर क्लिक करें, नया रजिस्ट्रेशन करें, लॉग इन कर सभी जरूरी जानकारी भरें, आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट अपने पास रखें।

    योग्यता और चयन प्रक्रिया

    उम्मीदवार के 10वीं में कम से कम 50% अंक और NCVT/SCVT से ITI सर्टिफिकेट होना जरूरी है। चयन कोई परीक्षा या इंटरव्यू के बिना किया जाएगा। मेरिट लिस्ट 10वीं+ITI के अंकों के औसत पर बनेगी। यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान हों, तो उम्र में बड़े उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी। चयनित उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। अप्रेंटिसशिप के दौरान उम्मीदवारों को Apprentice Act 1961 के अनुसार स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts