Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

26 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकार, हर जिले में रामायण पाठ

उत्तर प्रदेश में 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई जाएगी। इस दौरान प्रदेश के सभी 75 जिलों में मंदिरों और रामायण से जुड़े प्रमुख स्थलों पर दीपदान, रामायण पाठ, भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
26 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकार, हर जिले में रामायण पाठ
26 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिला, तहसील और विकासखंड स्तर पर कार्यक्रमों की तैयारियां की जा रही हैं। चित्रकूट में महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली पर विशेष आयोजन होगा, जहां रामलीला, भजन संध्या और वाल्मीकि आरती की जाएगी। सरकार ने कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को मंच देने और जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया है।

75 जिलों में होंगे वाल्मीकि जयंती के आयोजन

योगी सरकार के निर्देशानुसार 26 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में वाल्मीकि जयंती मनाई जाएगी। इस दौरान देव मंदिरों और महर्षि वाल्मीकि से जुड़े स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन, दीपदान और रामायण पाठ के कार्यक्रम होंगे। आयोजन जिला, तहसील और विकासखंड स्तर पर किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: एशियन पैरा गेम्स में यूपी की बेटी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई

रामायण के संदेश को लोगों तक पहुंचाने की तैयारी

इन कार्यक्रमों के जरिए महर्षि वाल्मीकि की कालजयी रचना रामायण में निहित मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय मूल्यों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। आयोजनों में पूजन-हवन, लव-कुश प्रसंग और अन्य धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

चित्रकूट में होगा विशेष कार्यक्रम

महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली चित्रकूट में जिला प्रशासन की ओर से वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि लालापुर में रामलीला मंचन, वाल्मीकि रामायण पाठ, भजन संध्या और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। नदी के घाट पर वाल्मीकि आरती भी की जाएगी, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

अयोध्या, कानपुर और श्रावस्ती में भी आयोजन

वाल्मीकि जयंती पर तुलसीदास आश्रम राजापुर चित्रकूट, वाल्मीकि आश्रम बिठूर कानपुर, वाल्मीकि आश्रम श्रावस्ती और अयोध्या सहित प्रयागराज में भी कार्यक्रम होंगे। इन स्थलों पर धार्मिक गतिविधियों के साथ रामायण पाठ और भक्ति से जुड़े आयोजन किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग उत्सव में भाग ले सकें।

Breaking News

स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच

योगी सरकार मंदिरों में होने वाले रामायण पाठ और अन्य कार्यक्रमों के दौरान स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रस्तुति देने का अवसर देगी। जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में गठित समितियों ने जिलों में चयनित मंदिरों और स्थलों पर कार्यक्रमों के लिए कलाकारों का चयन किया है। आयोजन के समन्वय की जिम्मेदारी संस्कृति विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और जिला पर्यटन और संस्कृति परिषद को दी गई है।

व्यवस्थाओं और जनभागीदारी पर जोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी आयोजन स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, ध्वनि, प्रकाश और सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक जिले में कार्यक्रमों के संचालन के लिए नोडल अधिकारी भी नामित किए गए हैं। सरकार ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts